{"_id":"6ac77a7bfda050095c09b399","slug":"video-abvp-demands-filling-of-vacant-posts-at-chamba-college-submits-memorandum-to-dc-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी ने चंबा कॉलेज में रिक्त पदों को भरने की उठाई मांग, डीसी को साैंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी ने चंबा कॉलेज में रिक्त पदों को भरने की उठाई मांग, डीसी को साैंपा ज्ञापन
चंबा कॉलेज के एबीवीपी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लंबे समय से रिक्त चल रहे अध्यापक पदों को जल्द भरने की मांग उठाई है। इस दौरान अरविंद कुमार, मोहित कुमार, पायल, याशिका, सुजल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। परिषद ने इस संबंध में उपायुक्त चंबा के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर शिक्षा विभाग से आवश्यक पदों को शीघ्र भरने का आग्रह किया। इकाई अध्यक्ष तुषार मेहता ने कहा कि महाविद्यालय में समाजशास्त्र, लोक प्रशासन, शारीरिक शिक्षा और पत्रकारिता एवं जनसंचार जैसे महत्वपूर्ण विषयों के अध्यापक उपलब्ध नहीं हैं। इससे विद्यार्थियों की नियमित पढ़ाई प्रभावित हो रही है और उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल पा रही है। कहा कि अध्यापक पद रिक्त होने का सीधा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई, परीक्षा की तैयारी और उनके शैक्षणिक भविष्य पर पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से सभी रिक्त पदों को समयबद्ध तरीके से भरने की मांग की, ताकि महाविद्यालय में पढ़ाई सुचारू रूप से चल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो विद्यार्थी परिषद आंदोलन और धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होगी। इसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।