फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Plagued by poor infrastructure and traffic issues

कानपुर में घटिया सड़कें, चरमराती ट्रैफिक व्यवस्था और एयर कनेक्टिविटी के अभाव ने साख और गौरव पर बड़ा आघात किया

Thu, 01 Oct 2026 10:15 PM IST
Shikha Pandey Shikha Pandey
Updated Thu, 01 Oct 2026 10:15 PM IST
Kanpur: Plagued by poor infrastructure and traffic issues
कानपुर में घटिया सड़कें, चरमराती ट्रैफिक व्यवस्था और एयर कनेक्टिविटी के अभाव ने कानपुर के साख और गौरव पर एक बार फिर बड़ा आघात किया है। चिकित्सा जगत में देश भर में उत्तर और मध्य भारत का सबसे पुराना कानपुर आर्थ्रोप्लास्टी कोर्स अब नाम का कानपुर रह गया है, जबकि इस बार भी दो से चार अक्टूबर को इसका आयोजन मजबूरी में लखनऊ में करना पड़ रहा है। ये बातें परेड स्थित आईएमए भवन में साइंटिफिक कमेटी के चेयरमैन डॉ. ए.एस. प्रसाद ने कहीं। उन्होंने शहर की बदहाली पर गहरा दुख व्यक्त किया। बताया कि इस वर्ष उम्मीद थी कि कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे शुरू हो जाने से स्थिति सुधरेगी। इसके लिए डॉक्टरों और मेहमानों के ठहराव का इंतजाम बिठूर के एक होटल में 80 कमरे और सिविल लाइंस स्थित होटल में 50 कमरे एडवांस में बुक कर किया गया था। लेकिन, जब एक्सप्रेसवे का हश्र खराब देखा तो हमने सभी बुकिंग रद्द कर दी। देश और विदेश से आने वाले विशेषज्ञों ने साफतौर पर कहा है कि वे कानपुर की खराब सड़कों और फ्लाइट न होने जैसी समस्या से परेशान हैं और यहां आना नहीं चाहते हैं। इसलिए अगर लखनऊ में प्रोग्राम करेंगे तो वे आ जाएंगे। डॉ. प्रसाद ने बताया कि वर्ष 2005 में इस कोर्स की नींव कानपुर में रखी गई थी और 2019 तक इसके सभी सफल आयोजन यहीं हुए। हालांकि, शहर की चरमराती व्यवस्था, घटिया सड़कें, लगातार लगता ट्रैफिक जाम और मैक्रोबोट अस्पताल के सरकारी नियंत्रण में चले जाने जैसी व्यावहारिक समस्याओं के कारण बाहर से आने वाली फैकल्टी ने कानपुर आने से पूरी तरह मना कर दिया। नाम कानपुर का होने के बावजूद पिछले चार आयोजनों की तरह इस बार भी आयोजकों को भारी मन से लखनऊ के होटल रामाडा में शरण लेनी पड़ी। शहर के प्रशासनिक ढुलमूल रवैये और प्रशासनिक अनदेखी के कारण कानपुर ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर के इतने बड़े वैज्ञानिक आयोजन की मेजबानी खो दी है। डॉ. प्रसाद ने इसके लिए आम जनता से भी अपील की कि अपने मुद्दे और हित पर ध्यान दें और आवाज उठाएं। डॉ. प्रसाद ने बताया कि अगर यहां पर होता तो यहां के भी युवा डॉक्टर बड़ी संख्या में इस अकादमिक कोर्स में भाग ले सकते थे और यहां की जनता के लिए भी कई महत्वपूर्ण चीजें हो सकती थीं। आयोजन अध्यक्ष, डॉ. आनंद निगम ने कहा कानपुर आर्थ्रोप्लास्टी कोर्स-2026 का आयोजन लखनऊ के होटल में होने जा रहा है। इस वर्ष सम्मेलन की थीम प्रिसिजन इन आर्थ्रोप्लास्टी- द नेक्स्ट एरा रखी गई है, जिसमें देश-विदेश के ऑर्थोपेडिक सर्जन जोड़ प्रत्यारोपण की आधुनिक तकनीकों पर मंथन करेंगे। हम सर्जनों को एक ऐसा मंच दे रहे हैं जहां लाइव सर्जरी और इंटरैक्टिव डिस्कशंस के माध्यम से वे नई तकनीकों को सीख सकें। सह-अध्यक्ष, डॉ. विशाल अग्रवाल ने बताया इस बार हमारा मुख्य फोकस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस'' पर रहेगा। आयोजन सचिव, डॉ. विनय गुप्ता ने कहा, हिप सर्जरी के लिए डायरेक्ट एंटीरियर एप्रोच और जटिल रिवीजन जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी की तकनीकी चुनौतियों चर्चा होगी। संयुक्त आयोजन सचिव, डॉ. अमित वर्मा ने कहा, युवा डॉक्टरों के हैंड्स-ऑन अनुभव के लिए सीमित सीटों के साथ खास रोबोटिक वर्कशॉप होगी, जिनमें नई तकनीकों का सीधा अभ्यास कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

उचाना के सरकारी स्कूल में बास्केटबॉल पोल हटाने पर विवाद, ग्रामीणों में रोष

01 Oct 2026

बुलंदशहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसएसपी से की नगर कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग

01 Oct 2026

हमीरपुर: सुनील शर्मा बिट्टू बोले- बुजुर्गों से जुड़ी सेवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दें अधिकारी

नाहन में 26 महिलाओं को मिलेगा फास्ट फूड कारोबार का प्रशिक्षण, घर से शुरू कर सकेंगी काम

01 Oct 2026

ऊना: सरोह स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ, स्वयंसेवियों ने चलाया स्वच्छता अभियान

01 Oct 2026
विज्ञापन

भिवानी: इनसो ने किया संगठन का विस्तार, बवानीखेड़ा टीम समेत कई नए चेहरों को कार्यकारिणी में मिली जगह

01 Oct 2026

सादाबाद में पूर्व सैन्यकर्मी व पत्नी मर्डर का खुलासा, दूसरी पत्नी ने प्रेमी संग रची थी साजिश

01 Oct 2026
विज्ञापन

गांधी जयंती पर एएमयू की मौलाना आजाद लाइब्रेरी में लगेगी प्रदर्शनी

01 Oct 2026

राष्ट्रपति दौरे से पहले बिलासपुर में धारा 163 लागू, ड्रोन-पैराग्लाइडर और पैरासेलिंग पर रोक

01 Oct 2026

VIDEO: बारिश के बाद पुल पर जगह जगह गड्ढे, निकलना दुश्वार, राहगीरों को हादसे का डर

01 Oct 2026

VIDEO: स्कूल जा रही छात्रा नदी में डूबी, तलाश जारी

01 Oct 2026

VIDEO: राजकीय सम्मान के साथ सरयू तट पर पंचतत्व में विलीन हुए अंकित, सीआईएसएफ बटालियन ने अंतिम सलामी

01 Oct 2026

VIDEO: 150 समर्थकों के साथ रामलला के दर्शन करने पहुंचे पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ

01 Oct 2026

VIDEO: आंगन मिलन में दो बच्चों का अन्नप्राशन, दो महिलाओं की हुई गोद भराई

01 Oct 2026

VIDEO: मुख्य निर्वाचन आयुक्त को हटाकर एसआईआर पर लगाएं रोक

01 Oct 2026

VIDEO: राहुल गांधी मानहानि मामले में टली सुनवाई, वादी भाजपा नेता के अधिवक्ता ने अस्वस्थ्य होने का दिया पत्र, 6 अक्टूबर को सुनवाई

01 Oct 2026

VIDEO: भाजपा प्रभारी नीरज सिंह ने पदाधिकारियों को दिया जीत का मंत्र

01 Oct 2026

VIDEO: गांधी स्मारक की बदहाली पर छलका छात्रों का दर्द, बोले- गांधी चबूतरे पर छत तक नहीं

01 Oct 2026

VIDEO: ट्रक की टक्कर में घायल बच्चे की मौत, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

01 Oct 2026

VIDEO: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान, मानदेय बढ़कर 12 हजार होने पर पूर्व विधायक ने बताया ऐतिहासिक कदम

01 Oct 2026

VIDEO: अंतिम संस्कार के लिए सरयू तट पहुंचा अंकित का पार्थिव शरीर, राजकीय सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार

01 Oct 2026

फिरोजपुर में बुजुर्गों को उनके अधिकारों और सरकारी सुविधाओं के प्रति किया गया जागरूक

मोगा: मंदिरों के पास कूड़े के पहाड़, हजारों लोगों पर बीमारियों का खतरा, लोगों का फूटा गुस्सा

अमृतसर: राजा वड़िंग के इस्तीफे पर बोले डैनी बंडाला, कांग्रेस में कोई कलह नहीं, हाईकमान का फैसला सर्वोपरि

01 Oct 2026

Video: जमीन विवाद में पांच दिन से नहीं हुआ युवक का अंतिम संस्कार

01 Oct 2026

सोलन कॉलेज में दो दिवसीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता संपन्न, 26 कॉलेजों के 150 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

01 Oct 2026

बिलासपुर: बैहल-कीकर वाली सड़क की सुधरेगी हालत, 30.15 लाख रुपये मंजूर

01 Oct 2026

वीडियो: खटीमा में धान खरीद न होने पर किसानों ने मंडी गेट पर तालाबंदी की

अमृतसर: मंडियों में धान की सरकारी खरीद शुरू, किसानों से सूखा धान लाने की अपील

01 Oct 2026

सिरमौर: हादसों का हाईवे बना कालाअंब-पांवटा मार्ग, बोहलियों में खनन सामग्री से लदा ट्राला पलटा

01 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed