{"_id":"6af3459815926361a204f983","slug":"video-kanpur-mla-maithani-and-municipal-commissioner-inspect-chhath-puja-ghats-2026-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: विधायक मैथानी और नगर आयुक्त ने छठ पूजा घाटों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: विधायक मैथानी और नगर आयुक्त ने छठ पूजा घाटों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश
छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लेने मंगलवार को गोविंदनगर विधायक सुरेंद्र मैथानी और नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने आवास विकास, पनकी, कल्याणपुर और सीटीआई नहर का निरीक्षण किया। पनकी और कल्याणपुर नहर का पानी बंद होने से यहां छठ पूजा स्थलों पर गंदगी और सिल्ट जमा मिली। नगर आयुक्त ने मशीनों से 24 घंटे में सफाई कराने के निर्देश दिए। तीन दिन में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने को कहा।
पूजा स्थलों पर दो हाईमास्ट लाइट लगवाने को कहा। सीटीआई नहर पर रिटेनिंग वॉल निर्माण के बावजूद कई जगह सिल्ट नहीं हटाई गई थी। नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम अपने संसाधनों से सफाई कराएगा। यहां पार्षद राम नारायण, जोनल अभियंता आरके सिंह, जोनल स्वच्छता अधिकारी विजय शंकर शुक्ला, केंद्रीय छठ पूजा समिति के अध्यक्ष संतोष सिंह गहमरी और जोनल स्वच्छता अधिकारी अवनीश यादव मौजूद रहे। वहीं नगर आयुक्त ने दिवाली के बाद सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने हैलट अस्पताल, गोल चौराहा, रावतपुर क्रॉसिंग, गीतानगर मेट्रो स्टेशन, गुरुदेव चौराहा, सीएसजेएमयू मुख्य मार्ग, बगिया क्रॉसिंग, सीएम ग्रिड रोड, आवास विकास कल्याणपुर मुख्य मार्ग और अर्मापुर-विजय नगर का जायजा लिया। गंदगी और बाजारों का कचरा जल्द उठाने के निर्देश दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।