Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal art exhibition gaiety theatre shimla november 12

शिमला: रंगों में उभरी हिमाचल की खूबसूरती, गेयटी थिएटर में सजी पहाड़ों की कला प्रदर्शनी

Tue, 10 Nov 2026 03:50 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Tue, 10 Nov 2026 03:50 PM IST
himachal art exhibition gaiety theatre shimla november 12
हिमाचल प्रदेश की प्राकृतिक खूबसूरती, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक वास्तुकला अब रंगों के माध्यम से कैनवास पर जीवंत हो उठी है। शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थिएटर के टेवर्न हॉल में मंगलवार से तीन दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी शुरू हुई। इसमें पहाड़ों के मनोरम दृश्यों से लेकर ऐतिहासिक इमारतों और स्थानीय जनजीवन को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। 10 से 12 नवंबर तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में विशेष रूप से शिमला और किन्नौर की प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहरों को स्थान दिया गया है। प्रदर्शनी का उद्घाटन डीडीयू अस्पताल शिमला के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लोकेंद्र शर्मा (रॉकी) ने किया। प्रदर्शनी में एएसपी सुनील नेगी, जसवीर राम और ऋचा महाजन द्वारा तैयार किए गए चित्र प्रदर्शित किए गए हैं। कलाकारों ने अपनी कल्पनाशीलता और रंगों के संयोजन से पहाड़ों के खूबसूरत नजारे, पारंपरिक भवन, शिमला की ऐतिहासिक गलियां, प्रकृति और आम जनजीवन को कैनवास पर उकेरा है। प्रदर्शनी में सजे चित्र हिमाचल की सांस्कृतिक पहचान और पहाड़ी जीवन की आत्मीयता को दर्शाते हैं। हर कलाकृति के माध्यम से प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता और विरासत को अलग-अलग रंगों में प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है। आयोजकों के अनुसार प्रदर्शनी का उद्देश्य कला के माध्यम से हिमाचल की सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सुंदरता को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है। इसके लिए कला प्रेमियों, विद्यार्थियों, पर्यटकों और आम लोगों से प्रदर्शनी में पहुंचकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाने की अपील की गई है। यह प्रदर्शनी 12 नवंबर तक गेयटी थिएटर के टेवर्न हॉल में दर्शकों के लिए उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: घाटमपुर में गोवर्धन पूजा की धूम, जीवंत हुआ सात कोस की परिक्रमा का दृश्य

10 Nov 2026

नवंबर में भी तप रहा राजस्थान!

10 Nov 2026

अमृतसर में बंदी छोड़ दिवस पर निहंग सिंहों ने दिखाए घुड़सवारी के करतब, कुंवर विजय प्रताप को किया सम्मानित

10 Nov 2026

सोलन के रबौण में तड़के बेकाबू ट्रक ने मचाई तबाही, तीन कारें क्षतिग्रस्त

10 Nov 2026

सीतापुर में निजी बस में लगी आग, पाया गया काबू

10 Nov 2026
विज्ञापन

छठ से पहले रेलवे के सामने बड़ी चुनौती! भीड़ संभालना हुआ मुश्किल

10 Nov 2026

गोरखपुर: रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ सिपाही और तीन साथियों पर अधिवक्ता से मारपीट का आरोप

10 Nov 2026
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में बढ़ी ठंड की दस्तक

10 Nov 2026

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखें ताजा अपडेट

10 Nov 2026

फरीदकोट में 15 नवंबर को लगेगा मेगा मेडिकल चेकअप कैंप

दिल्ली: वसुंधरा पुलिस चौकी धमाके की जांच, शहजाद भट्टी पर शक की सुई; आतंकी घोषित गैंग का बदला?

10 Nov 2026

उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर में बाबा का दिव्य श्रृंगार, भस्म आरती में उमड़े श्रद्धालु; चांदी का मुकुट पहनाया

10 Nov 2026

Meerut: चर्च से बेगम समरू के महल तक निकली शोभायात्रा

09 Nov 2026

कानपुर: पटाखे की चिंगारी से कारखाने में लगी आग, दमकल ने पाया काबू

09 Nov 2026

कानपुर: कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में पलटी, दो घायल

09 Nov 2026

कानपुर: सोमवती अमावस्या पर बाबा के दर्शन के लिए भक्तों की उमड़ी भीड़

09 Nov 2026

बिहार: प्रशांत किशोर ने ब्राह्मण समाज को दिखाया आइना, बोले- फरसा नहीं, ज्ञान की ताकत चाहिए | दरभंगा

09 Nov 2026

वीडियो: रुद्रपुर में हर्षोल्लास से मना 27वां स्थापना दिवस

दिवाली पर पराली जलाने में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, 1152 नई आग

09 Nov 2026

तेज रफ्तार कार का कहर, 12 वर्षीय बच्चे की मौत; तीन गंभीर घायल

श्री विश्वकर्मा पूजा दिवस श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया

09 Nov 2026

रुड़की में रॉकेट से टेंट गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

09 Nov 2026

बिहार: तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर हमला, भाजपा प्रवक्ता नीरज कुमार शर्मा ने किया पलटवार

09 Nov 2026

रांची : निशा भगत को न्याय दिलाने के लिए BJP का आंदोलन तेज, 18 नवंबर को दक्षिणी छोटानागपुर बंद | झारखंड

09 Nov 2026

हाईवे पर चलती कार में लगी आग, मची अफरा-तफरी

09 Nov 2026

गोरखपुर: सूरजकुंड पोखरे पर संस्कार भारती ने आयोजित किया दीपोत्सव

09 Nov 2026

नोएडा में धूमधाम से गोवर्धन पूजन हुआ

09 Nov 2026

गोरखपुर: रेल विहार में मां लक्ष्मी की भव्य झांकी सजी, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

09 Nov 2026

गोरखपुर: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, परिजनों ने शव रखकर चंद चौराहे पर लगाया जाम

09 Nov 2026

बड़कोट को राज्य स्थापना दिवस पर मिली पौने दो करोड़ की सौगात, रजत जयंती पार्क और सड़क का लोकार्पण

09 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed