Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   sukh ashray scheme sanjay self employment una himachal

ऊना: सुख-आश्रय योजना से संजय को मिला आत्मनिर्भरता का सहारा, दो लाख की मदद से शुरू किया कारोबार

Tue, 10 Nov 2026 03:50 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Tue, 10 Nov 2026 03:50 PM IST
sukh ashray scheme sanjay self employment una himachal
कठिन पारिवारिक परिस्थितियों का सामना करने के बाद अपने पैरों पर खड़े होने का सपना देखने वाले ऊना जिले के संजय भरवाल के लिए मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना सहारा बनी है। अंब उपमंडल के चुरूड़ू निवासी 27 वर्षीय संजय ने योजना के तहत मिली दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता से कार धुलाई केंद्र शुरू किया। कारोबार से हुई बचत का निवेश कर उन्होंने ऑटो इलेक्ट्रिशियन का काम भी शुरू कर दिया। अब दोनों कामों से उन्हें हर महीने 20 से 25 हजार रुपये तक आमदनी हो रही है। संजय ने अपने साथ एक अन्य युवक को भी काम पर रखा है और उसे काम सिखा रहे हैं। इस तरह वह खुद आत्मनिर्भर बनने के साथ दूसरे युवक को भी रोजगार और हुनर सीखने का अवसर दे रहे हैं। संजय जब महज चार साल के थे, तब उनके पिता का निधन हो गया था। उनके पिता वाहन चालक थे। इसके बाद मां ने परिवार की जिम्मेदारी संभाली। वह आंगनवाड़ी में काम करने के साथ दिहाड़ी मजदूरी भी करती थीं और कठिन परिस्थितियों में संजय तथा उनकी बहन का पालन-पोषण किया। संजय दसवीं पास हैं, जबकि उनकी बहन ने बीए की पढ़ाई की है। बाद में उनकी मां लकवे से ग्रस्त हो गईं और उन्हें काम छोड़ना पड़ा। करीब तीन साल तक बिस्तर पर रहने के बाद वर्ष 2023 में उनका भी निधन हो गया। मां के निधन से पहले बहन की शादी हो चुकी थी। इसके बाद बहन और जीजा ने संजय की जिम्मेदारी संभाली। परिवार का सहयोग मिलने के बावजूद संजय चाहते थे कि वह अपने पैरों पर खड़े हों और बहन-जीजा पर अतिरिक्त जिम्मेदारी न बने। इसी दौरान उनकी मां के साथ पहले आंगनवाड़ी में काम कर चुकी एक महिला ने उन्हें मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के बारे में जानकारी दी। संजय ने कार धुलाई केंद्र शुरू करने के लिए योजना के तहत आवेदन किया। उन्हें पहली किस्त में 1 लाख 40 हजार रुपये और दूसरी किस्त में 60 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिली। इस तरह कुल दो लाख रुपये की मदद से उन्होंने अपना कारोबार शुरू किया। संजय के अनुसार कारों की धुलाई से उन्हें हर महीने 12 से 15 हजार रुपये की आमदनी हो रही है। कारोबार से हुई बचत को उन्होंने आगे निवेश किया और ऑटो इलेक्ट्रिशियन का काम भी शुरू कर दिया। संजय बताते हैं कि ऑटो इलेक्ट्रिशियन के काम से उन्हें हर महीने 10 से 12 हजार रुपये की अतिरिक्त आमदनी हो रही है। इस तरह दोनों कामों से उनकी कुल मासिक कमाई 20 से 25 हजार रुपये तक पहुंच गई है। सभी खर्च निकालने के बाद वह करीब 10 हजार रुपये हर महीने बचा रहे हैं। संजय ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार का आभार जताते हुए कहा कि सुख-आश्रय योजना से मिली आर्थिक सहायता ने उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होने का अवसर दिया। उनके लिए यह मदद केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि अपने भविष्य को खुद संवारने का संबल बनी है। मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना विशेष देखभाल और संरक्षण की आवश्यकता वाले पात्र बच्चों एवं युवाओं को शिक्षा, कौशल विकास, सामाजिक सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को प्रतिमाह चार हजार रुपये की आर्थिक सहायता के साथ स्वरोजगार शुरू करने के लिए दो लाख रुपये की एकमुश्त सहायता देने का प्रावधान है। इसके अलावा पात्र लाभार्थियों को विवाह सहायता सहित अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाती हैं। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार जिला प्रशासन योजना का लाभ प्रत्येक पात्र बच्चे तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रशासन का प्रयास है कि कोई भी पात्र बच्चा योजना के लाभ से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: घाटमपुर में गोवर्धन पूजा की धूम, जीवंत हुआ सात कोस की परिक्रमा का दृश्य

10 Nov 2026

नवंबर में भी तप रहा राजस्थान!

10 Nov 2026

अमृतसर में बंदी छोड़ दिवस पर निहंग सिंहों ने दिखाए घुड़सवारी के करतब, कुंवर विजय प्रताप को किया सम्मानित

10 Nov 2026

सोलन के रबौण में तड़के बेकाबू ट्रक ने मचाई तबाही, तीन कारें क्षतिग्रस्त

10 Nov 2026

सीतापुर में निजी बस में लगी आग, पाया गया काबू

10 Nov 2026
विज्ञापन

छठ से पहले रेलवे के सामने बड़ी चुनौती! भीड़ संभालना हुआ मुश्किल

10 Nov 2026

गोरखपुर: रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ सिपाही और तीन साथियों पर अधिवक्ता से मारपीट का आरोप

10 Nov 2026
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में बढ़ी ठंड की दस्तक

10 Nov 2026

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखें ताजा अपडेट

10 Nov 2026

फरीदकोट में 15 नवंबर को लगेगा मेगा मेडिकल चेकअप कैंप

दिल्ली: वसुंधरा पुलिस चौकी धमाके की जांच, शहजाद भट्टी पर शक की सुई; आतंकी घोषित गैंग का बदला?

10 Nov 2026

उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर में बाबा का दिव्य श्रृंगार, भस्म आरती में उमड़े श्रद्धालु; चांदी का मुकुट पहनाया

10 Nov 2026

Meerut: चर्च से बेगम समरू के महल तक निकली शोभायात्रा

09 Nov 2026

कानपुर: पटाखे की चिंगारी से कारखाने में लगी आग, दमकल ने पाया काबू

09 Nov 2026

कानपुर: कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में पलटी, दो घायल

09 Nov 2026

कानपुर: सोमवती अमावस्या पर बाबा के दर्शन के लिए भक्तों की उमड़ी भीड़

09 Nov 2026

बिहार: प्रशांत किशोर ने ब्राह्मण समाज को दिखाया आइना, बोले- फरसा नहीं, ज्ञान की ताकत चाहिए | दरभंगा

09 Nov 2026

वीडियो: रुद्रपुर में हर्षोल्लास से मना 27वां स्थापना दिवस

दिवाली पर पराली जलाने में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, 1152 नई आग

09 Nov 2026

तेज रफ्तार कार का कहर, 12 वर्षीय बच्चे की मौत; तीन गंभीर घायल

श्री विश्वकर्मा पूजा दिवस श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया

09 Nov 2026

रुड़की में रॉकेट से टेंट गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

09 Nov 2026

बिहार: तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर हमला, भाजपा प्रवक्ता नीरज कुमार शर्मा ने किया पलटवार

09 Nov 2026

रांची : निशा भगत को न्याय दिलाने के लिए BJP का आंदोलन तेज, 18 नवंबर को दक्षिणी छोटानागपुर बंद | झारखंड

09 Nov 2026

हाईवे पर चलती कार में लगी आग, मची अफरा-तफरी

09 Nov 2026

गोरखपुर: सूरजकुंड पोखरे पर संस्कार भारती ने आयोजित किया दीपोत्सव

09 Nov 2026

नोएडा में धूमधाम से गोवर्धन पूजन हुआ

09 Nov 2026

गोरखपुर: रेल विहार में मां लक्ष्मी की भव्य झांकी सजी, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

09 Nov 2026

गोरखपुर: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, परिजनों ने शव रखकर चंद चौराहे पर लगाया जाम

09 Nov 2026

बड़कोट को राज्य स्थापना दिवस पर मिली पौने दो करोड़ की सौगात, रजत जयंती पार्क और सड़क का लोकार्पण

09 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed