{"_id":"6af2e6b375c959b72801898d","slug":"video-ashok-singhal-birth-centenary-program-rampur-bushahr-2026-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामपुर में अशोक सिंघल को किया याद, जन्म शताब्दी कार्यक्रम में नौ विभूतियां सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर में अशोक सिंघल को किया याद, जन्म शताब्दी कार्यक्रम में नौ विभूतियां सम्मानित
विश्व हिंदू परिषद जिला रामपुर की ओर से अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में श्री ठाकुर सत्यनारायण मंदिर परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कांता गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर क्षेत्र संगठन मंत्री लेख राज राणा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान तत्कालीन अयोध्या कारसेवकों कुमारसैन निवासी राकेश शर्मा, प्रवीण गौतम और केवल राम बुशहरी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा समाज सेवा, गौ सेवा और खेल के क्षेत्र में योगदान के लिए पंकज बराड़, बृजेश गोयल, केहर सिंह, डॉ. अनिल शर्मा, नीरज श्याम और मार्शल खिमटा को भी सम्मानित किया गया। इस तरह कुल नौ विभूतियों को सम्मान प्रदान किया गया।
मुख्य वक्ता लेख राज राणा ने अपने संबोधन में अशोक सिंघल के जीवन और कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अशोक सिंघल ने अपना संपूर्ण जीवन हिंदू समाज, धर्म और संत समाज की सेवा के लिए समर्पित किया।
उन्होंने अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण आंदोलन में अशोक सिंघल की भूमिका और उस दौरान कारसेवकों के योगदान को भी याद किया।
कार्यक्रम में जयदेवांग, अश्वनी सोनी, रतन शर्मा, प्रांत संगठन मंत्री विनोद शर्मा, प्रांत सह मंत्री राधाकृष्ण नेगी, नगर परिषद अध्यक्ष करण शर्मा, जिला अध्यक्ष संदीपनी भारद्वाज, जिला मंत्री विष्णु शर्मा और जिला प्रचारक पवन सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।