{"_id":"6af887f1d16d1475a5079a92","slug":"video-kanpur-dog-show-organized-at-motijheel-grounds-over-200-dogs-across-43-breeds-showcased-their-skills-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: मोतीझील मैदान में डॉग शो का आयोजन, 43 प्रजातियों के 200 से ज्यादा कुत्तों ने हुनर का किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: मोतीझील मैदान में डॉग शो का आयोजन, 43 प्रजातियों के 200 से ज्यादा कुत्तों ने हुनर का किया प्रदर्शन
मोतीझील मैदान में शनिवार को नजारा कुछ अलग रहा। कहीं शेर जैसा दिखने वाला तिब्बती मास्टिफ प्रजाति का मिर्जा अपने मालिक के इशारे पर कदमताल कर रहा था, तो कहीं दुनिया के सबसे छोटे कुत्तों में शुमार मैक्सिको मूल की चिहुआहुआ नस्ल का आठ इंच का बिंगो अपनी उछल-कूद से बच्चों को लुभा रहा था। बालों में लेडीज क्लिप लगाकर पहुंचे शिटजू प्रजाति के कुत्ते संग भी लोगों ने खूब फाेटो खिंचवाईं।
मौका था कानपुर केनल वेलफेयर एसोसिएशन और नगर निगम की ओर से आयोजित डॉग शो का।
महापौर प्रमिला पांडेय ने इसका शुभारंभ किया। इसमें 43 प्रजातियों के करीब 200 से ज्यादा कुत्तों ने अपनी खूबसूरती, कद-काठी, चाल और हुनर का प्रदर्शन किया। आयोजन में पहुंचे लोगों के लिए यह सिर्फ कुत्तों को देखने का मौका नहीं था, बल्कि उनकी अलग-अलग खूबियों को करीब से जानने का भी मौका मिला। देहरादून के मित्रानंद पंत दुनिया के सबसे छोटे कुत्तों में शामिल चिहुआहुआ नस्ल के पौने दो किलो के बिंगो को लेकर पहुंचे थे। शो में आए लोग उसके साथ तस्वीरें खिंचवाते नजर आए। लखनऊ के सरोजनी नगर निवासी दरोगा आशीष अवस्थी शिकारी कुत्ते बेल्जियम मेलिनोइस ब्रीड के डेजी के साथ पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि इसकी खास बात है कि यह शून्य से लेकर 45 डिग्री तक के तापमान में आसानी से रह लेता है। इसी के चलते यह सुरक्षा बलों की पहली पसंद माना जाता है। ओसामा बिन लादेन के खिलाफ चलाए गए अमेरिकी सैन्य अभियान में इसी प्रजाति का कुत्ता काहिरा शामिल था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।