Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Minister Krishan Kumar Bedi inspected Narwana and issued instructions to officials for improvements.
{"_id":"6af839d01400d98fb20a92fd","slug":"video-minister-krishan-kumar-bedi-inspected-narwana-and-issued-instructions-to-officials-for-improvements-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने किया नरवाना का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सुधार के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने किया नरवाना का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सुधार के निर्देश
हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने शुक्रवार सुबह नरवाना शहर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग और नगर परिषद के अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जहां भी खामियां मिलीं, वहां संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही सुधार करने और समस्याओं का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।
मंत्री ने बताया कि हुड्डा कॉलोनी के विकास पर 3 करोड़ 46 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस राशि से सिविल वर्क, हॉर्टिकल्चर और बिजली से जुड़े कार्य करवाए जाएंगे। इससे कॉलोनी की तस्वीर बदलेगी और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि नगर परिषद नरवाना की नई बिल्डिंग के निर्माण के लिए 11 करोड़ रुपये का डिजिटल प्रपोजल आ चुका है। जल्द ही इसका टेंडर जारी किया जाएगा। पुरानी बिल्डिंग में जगह की कमी और नए नियमों के चलते नई बिल्डिंग किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर बनाई जाएगी।
बेदी ने कहा कि रेलवे रोड पर पाइपलाइन बिछाने के कारण खराब हुई सड़क के निर्माण का टेंडर जारी हो चुका है। एनजीटी की गाइडलाइन के चलते 20 नवंबर तक काम शुरू नहीं हो सकेगा। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए 34 करोड़ रुपये का टेंडर लगाया गया है। करीब 55 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। अब सात मीटर के बजाय 11 मीटर ऊंचे बिजली के पोल लगाए जाएंगे, जिससे पेड़ों की टहनियों के कारण बिजली आपूर्ति बाधित होने की समस्या से राहत मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।