{"_id":"6af83669e47a823d030b0640","slug":"video-hamirpur-defeats-kullu-junior-state-ball-badminton-championship-bhareri-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"भरेड़ी में पांचवीं जूनियर राज्य स्तरीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू, पहले मुकाबले में हमीरपुर ने कुल्लू को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरेड़ी में पांचवीं जूनियर राज्य स्तरीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू, पहले मुकाबले में हमीरपुर ने कुल्लू को हराया
Ankesh Dogra
Updated Sat, 14 Nov 2026 03:52 PM IST
Link Copied
उपमंडल भोरंज के तहत साईं विजन पब्लिक स्कूल भरेड़ी में शनिवार को पांचवीं जूनियर राज्य स्तरीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के आठ जिलों के करीब 80 लड़के और लड़कियां अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
प्रतियोगिता में ऊना, हमीरपुर, मंडी, कुल्लू, चंबा और बिलासपुर सहित प्रदेश के अन्य जिलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ बिजली बोर्ड के सेवानिवृत्त एसडीओ अमृत लाल शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में किया।
प्रतियोगिता का पहला मुकाबला हमीरपुर और कुल्लू की टीमों के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा दमखम लगाया। कड़े संघर्ष के बाद हमीरपुर की टीम ने कुल्लू को पराजित कर प्रतियोगिता में जीत के साथ आगाज किया।
इसके बाद विभिन्न जिलों की टीमों के बीच मुकाबले खेले जा रहे हैं। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और राज्य स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।
मुख्य अतिथि अमृत लाल शर्मा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित होती है।
उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए 11 हजार रुपये की राशि भेंट की और सभी प्रतिभागियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रधान बृज लाल गोयल, महासचिव केसी ठाकुर, कोषाध्यक्ष राकेश भारद्वाज, उपप्रधान नर्वदा देवी, सहसचिव नरेंद्र ठाकुर, मदन कुमार, जोगिंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, सुरेश कुमार और राजेंद्र कुमार उपस्थित रहे।
इसके अलावा मंडी के एडीपीओ संतोष कुमार, वेद प्रकाश, वीरेंद्र चौधरी, हमीरपुर के महासचिव सुशील चंबयाल, संगठन सचिव आरसी कौशल, विश्वेश कौशल और मुकेश शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।