Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
18th provincial conference of the Roadways Workers Union concludes; announcement made of a protest extending up to Delhi
{"_id":"6af83096d3361aed20026162","slug":"video-18th-provincial-conference-of-the-roadways-workers-union-concludes-announcement-made-of-a-protest-extending-up-to-delhi-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोडवेज वर्कर्स यूनियन का 18वां प्रांतीय सम्मेलन संपन्न, दिल्ली तक आंदोलन का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज वर्कर्स यूनियन का 18वां प्रांतीय सम्मेलन संपन्न, दिल्ली तक आंदोलन का ऐलान
हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन का 18वां प्रांतीय सम्मेलन रविवार को नई कमेटी के गठन और आगामी तीन वर्षों की आंदोलन की रणनीति तय करने के साथ संपन्न हुआ। दो दिवसीय सम्मेलन में प्रदेशभर के विभिन्न डिपो से 450 से अधिक डेलीगेट शामिल हुए। सम्मेलन में रोडवेज बेड़े में 10 हजार नई बसें शामिल करने और कर्मचारियों की भर्ती सहित विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ संघर्ष तेज करने का निर्णय लिया गया।
सम्मेलन के दूसरे दिन राज्य प्रधान ने यूनियन की गतिविधियों और कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि हर तीन साल में होने वाले इस सम्मेलन में रोडवेज की समस्याओं और कर्मचारियों के हितों पर चर्चा की गई। नई कमेटी के चुनाव के साथ आगामी कार्यकाल के लिए आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई।
यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में रोडवेज की करीब 10 हजार बसों की कमी है। यदि इतनी बसें बेड़े में शामिल की जाती हैं तो लगभग 60 हजार बेरोजगार युवाओं को स्थायी रोजगार मिल सकता है और जनता को सुरक्षित एवं सस्ती परिवहन सुविधा मिलेगी। सम्मेलन में ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन के महासचिव ने भी केंद्र और प्रदेश सरकार की परिवहन नीतियों पर सवाल उठाए।
सरकारी परिवहन में नई बसें और कर्मचारियों की भर्ती नहीं की जा रही है तथा सार्वजनिक परिवहन को मिलने वाली सब्सिडी भी बंद की जा रही है। उन्होंने कहा कि 10 हजार नई बसें उपलब्ध करवाने सहित अन्य मांगों का मांगपत्र केंद्र और राज्य सरकार को सौंपा जाएगा। मांगें पूरी नहीं होने पर देशभर के परिवहन कर्मचारी आंदोलन करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।