Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Death of businessman’s son: 16–17 injury marks on the body, skull bones shattered

कारोबारी के बेटे की मौत: शव पर 16-17 चोटों के निशान, सिर की हडिड्यां चकनाचूर, छठवीं मंजिल से गिरकर गई थी जान

Sun, 15 Nov 2026 11:35 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 15 Nov 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Death of businessman’s son: 16–17 injury marks on the body, skull bones shattered
इसी अपार्टमेंट से गिरकर हुई मौत, संभव खंडेलवाल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
संभव के शव का पोस्टमार्टम रविवार को डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच किया। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के अनुसार संभव के शरीर पर 16 से 17 गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। सिर की हड्डियां चकनाचूर हो गईं जबकि छाती और पसलियों के साथ हाथ की हड्डियां टूट गई थीं। पसलियों की टूटी हड्डियां फेफड़े, लिवर और हार्ट में जा घुसी थीं। इससे तीनों अंग पंक्चर हो गए। अत्यधिक रक्तस्राव से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


बेटे का शव देख पिता की हालत बिगड़ी
कारोबारी पिता विशाल खंडेलवाल रविवार सुबह कुछ परिजन के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। वहां इकलौते बेटे का कपड़े में लिपटा हुआ शव देख फफक पड़े। तबीयत बिगड़ती देख परिजन उन्हें तुरंत घर लेकर पहुंचे। इसके बाद आगे की प्रक्रिया चाचा नीलेश ने निभाई।
विज्ञापन


पापा से बोला था फ्रेंड से मिलने जा रहा हूं
चाचा नीलेश खंडेलवाल ने बताया कि शनिवार को संभव ऑफिस में बैठा था। पापा से बोला फ्रेंड से मिलने जा रहा हूं। दो बजे करीब गया और पौने चार बजे रुद्रा ग्रींस से उसी के मोबाइल नंबर से पिता के पास घटना की सूचना आई। उन्होंने बताया कि मामले में संदेह तो है... मोबाइल के मैसेज, कॉल डिलीट किए जाने की बात कही जा रही है इसकी पुलिस को गहनता से जांच करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed