{"_id":"6afa707a8ecaf8688803d7b9","slug":"kanpur-apartment-fire-woman-and-child-killed-several-injured-in-massive-blaze-2026-11-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कानपुर के रामनारायण बाजार अपार्टमेंट आग में लगी भीषण आग, महिला और बच्चे की मौत, तीन लोग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कानपुर के रामनारायण बाजार अपार्टमेंट आग में लगी भीषण आग, महिला और बच्चे की मौत, तीन लोग झुलसे
Mon, 16 Nov 2026 08:26 AM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: Sharukh Khan
Updated Mon, 16 Nov 2026 08:26 AM IST
सार
यूपी के कानपुर जिले के रामनारायण बाजार स्थित गणेश मंदिर वाली सकरी गली में स्थित पांच मंजिला अपार्टमेंट में आज सुबह आग लग गई। अग्निकांड में महिला और एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि कई लोग झुलस गए हैं। छत से कूदने से घायल हुए लोगों और झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
kanpur fire
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कानपुर जिले के रामनारायण बाजार में स्थित एक पांच मंजिला अपार्टमेंट में आग लग गई। यह घटना आज सुबह करीब 4:30 बजे गणेश मंदिर वाली सकरी गली में हुई। आग नीचे के फ्लैट से शुरू होकर ऊपर की मंजिलों तक फैल गई, जिससे वहां चीख पुकार मच गई।
हादसे के दौरान जागे लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। अपार्टमेंट से बाहर निकलने का केवल एक ही सकरा रास्ता उपलब्ध था। इस भीषण आग में एक बच्चे और एक महिला की मौत होने की सूचना है। मोहल्ले के लोगों ने पटरे लगाकर बगल के मकान से कई अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
इस घटना में तीन लोग झुलस गए और कुछ अन्य घायल भी हुए हैं। घायल हुए सभी लोगों को इलाज के लिए हैलट अस्पताल भेजा गया है। स्थानीय निवासियों ने डायल 112 पर फोन करने का प्रयास किया, हालांकि, उनका आरोप है कि आपातकालीन नंबर पर फोन नहीं उठाया गया।

Trending Videos