{"_id":"6ac66b2f899b0e6db70787cf","slug":"video-iit-kanpurs-annual-sports-festival-udghosh-begins-on-october-9-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"आईआईटी कानपुर में वार्षिक खेल महोत्सव उद्घोष नौ अक्तूबर से, 20 तरह की खेल प्रतियोगिताएं होंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी कानपुर में वार्षिक खेल महोत्सव उद्घोष नौ अक्तूबर से, 20 तरह की खेल प्रतियोगिताएं होंगी
आईआईटी कानपुर के वार्षिक खेल महोत्सव उद्घोष का शुभारंभ नौ अक्तूबर से होगा। तीन दिन चलने वाले इस खेल महोत्सव को अर्काना एसेंशन थीम पर आयोजित किया जाएगा जो खिलाड़ी की चुनौती पूर्ण शुरुआत से विजेता बनने की यात्रा को दर्शाती है। उद्घोष के 22वें संस्करण में 60 टीमों के साथ 2000 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। अधिकतर टीमें यूपी और दिल्ली से हैं। प्रतियोगिता के मुख्य आकर्षण एक्वेटिक्स (वाटर स्पोर्ट्स) प्रतियोगिता के साथ करीब 20 खेल प्रतियोगिताएं होंगी।
यह जानकारी उद्घोष टीम के सदस्य कुश माहेश्वरी, मुस्कान अमलान चंदन दास और ओम सिंह ने दी। बताया कि प्रतियोगिता में मुख्य रूप से अल्टीमेट फ्रिस्बी, वॉलीबाल, पावरलिफ्टिंग, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबाॅल, शतरंज, क्रिकेट, फुटबाॅल, हॉकी, कबड्डी, खो-खो, लॉन टेनिस, स्क्वैश, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, वेटलिफ्टिंग और मिस्टर उद्घोष सहित कई ई-स्पोर्ट्स भी शामिल हैं। संस्थान के ओपन एयर थिएटर में फ्रीस्टाइल फुटबाल शोकेस आयोजित किया जाएगा। साथ ही, एक मास्करेड पार्टी और ब्लाइंड डेट, एक स्पीड-डेटिंग गतिविधि भी आयोजित की जा रही है। महोत्सव में कॉमेडी नाइट, बैंड नाइट्स, विक्ट्री वाइब्स और बॉलीवुड नाइट सहित अन्य मनोरंजन कार्यक्रम भी होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।