{"_id":"6ac61a87bb03156c3b0cc35e","slug":"video-youth-roaming-in-vikasnagar-under-the-cover-of-darkness-police-catch-him-with-a-khukri-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"विकासनगर में रात के अंधेरे में घूम रहा था युवक, पुलिस ने खुखरी के साथ पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकासनगर में रात के अंधेरे में घूम रहा था युवक, पुलिस ने खुखरी के साथ पकड़ा
Renu Saklani
Updated Wed, 07 Oct 2026 03:40 PM IST
Link Copied
विकासनगर पुलिस ने सात अक्तूबर की रात गश्त के दौरान एक व्यक्ति को अवैध खुखरी के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, रात करीब 3:05 बजे विकासनगर रोड स्थित जोन गेट बगीचे के पास पुलिस टीम चेकिंग और गश्त कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध रूप से घूम रहे जुल्फिकार उर्फ छोटा को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध खुखरी बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जुल्फिकार उर्फ छोटा पुत्र जाहिद हसन, निवासी वार्ड नंबर-5 ढकरानी, कोतवाली विकासनगर, उम्र 37 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ वर्ष 2017 से 2026 तक आर्म्स एक्ट और चोरी समेत विभिन्न धाराओं में कुल आठ मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह और पीआरडी रितीक चौहान शामिल रहे।पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चोरी करने के उद्देश्य से लोगों को डराने के लिए खुखरी अपने साथ रखता था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।