{"_id":"6ac65ea1fea317539f0ee8ee","slug":"reaching-home-during-festivals-to-become-easier-railways-to-run-special-trains-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों को सहूलियत: त्योहारों पर घर पहुंचना होगा आसान, रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें, ये रही पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों को सहूलियत: त्योहारों पर घर पहुंचना होगा आसान, रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें, ये रही पूरी जानकारी
Wed, 07 Oct 2026 08:56 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 07 Oct 2026 08:56 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व पर ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे विभिन्न रूटों पर विशेष ट्रेनें चलाएगा। इनमें कोलकाता-प्रतापनगर और हावड़ा-खातीपुरा समेत कई ट्रेनों का गोविंदपुरी स्टेशन पर ठहराव रहेगा। देवलाली-दानापुर विशेष ट्रेन के दो अतिरिक्त फेरे भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
कोलकाता-प्रतापनगर विशेष ट्रेन (03109/03110) सात फेरे लगाएगी। कोलकाता से ट्रेन 13, 20, 27 अक्तूबर और 3, 10, 17, 24 नवंबर को चलेगी। वहीं, प्रतापनगर से 15, 22, 29 अक्तूबर और 5, 12, 19, 26 नवंबर को चलेगी। कोलकाता से आने वाली ट्रेन बुधवार रात 2:05 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी और 2:10 बजे रवाना होगी। वापसी में दोपहर 1:15 से 1:20 बजे तक ठहराव होगा।
विज्ञापन
हावड़ा-खातीपुरा विशेष (03007/03008) के आठ फेरे होंगे। हावड़ा से 11, 18, 25 अक्तूबर और 1, 8, 15, 22, 29 नवंबर को ट्रेन रवाना होगी। खातीपुरा से 13, 20, 27 अक्तूबर, 3, 10, 17, 24 नवंबर और एक दिसंबर को संचालन होगा। इसका गोविंदपुरी में भी ठहराव रहेगा।
विज्ञापन
हुबली-मुजफ्फरपुर विशेष (07315/07316) के सात और यशवंतपुर-सहरसा विशेष (06581/06582) के आठ फेरे निर्धारित किए गए हैं। दोनों ट्रेनों का संचालन अक्तूबर और नवंबर में तय तिथियों पर होगा। यात्रियों की सुविधा और पार्सल निस्तारण के लिए देवलाली-दानापुर मिश्रित साप्ताहिक विशेष (01053/01054) के दो अतिरिक्त फेरे भी स्वीकृत किए गए हैं। देवलाली से 10 व 17 अक्तूबर और दानापुर से 12 व 19 अक्तूबर को अतिरिक्त ट्रेनें चलेंगी।