{"_id":"6ac6637fbbb27eee2b06d827","slug":"kanpur-flat-floor-sinks-by-one-foot-at-himalaya-bhavan-in-panki-notice-sent-to-kda-2026-10-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पनकी में हिमालय भवन में फ्लैट का फर्श एक फीट धंसा, केडीए को भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पनकी में हिमालय भवन में फ्लैट का फर्श एक फीट धंसा, केडीए को भेजा नोटिस
Wed, 07 Oct 2026 08:54 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 07 Oct 2026 08:54 PM IST
सार
फ्लैट 22.50 लाख में खरीदा था। रात में सोते समय अचानक टाइल्स टूटीं। आवंटी ने जांच और मुआवजा की मांग की।
विज्ञापन
हिमालय भवन में फ्लैट का फर्श धंसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पनकी के शताब्दीनगर स्थित केडीए की हिमालय भवन योजना में ग्राउंड फ्लोर के एक फ्लैट का फर्श अचानक करीब एक फीट नीचे धंस गया। घटना के समय फ्लैट में आवंटी की मां और पिता सो रहे थे। आवंटी ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए आईजीआरएस में शिकायत करने के साथ ही कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) को लीगल नोटिस भेजा है।
हिमालय भवन के बी ब्लॉक निवासी वंशवीर गुप्ता ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2024 में अपनी मां सुनीला गुप्ता के नाम 22.50 लाख रुपये में फ्लैट खरीदा था। 27 सितंबर की रात करीब दो बजे उनकी मां और पिता कमरे में सो रहे थे। अचानक बेड के चारों ओर की टाइल्स टूटने लगीं और फर्श करीब एक फीट नीचे धंस गया। वंशवीर का आरोप है कि फ्लैट के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया। फर्श को तोड़वाकर दोबारा मरम्मत करानी पड़ रही है।

Trending Videos
हिमालय भवन में फ्लैट का फर्श धंसा
- फोटो : अमर उजाला
आईजीआरएस पर कई बार शिकायत के बावजूद सुनवाई न होने पर उन्होंने लीगल नोटिस भेजा है। नोटिस में जिम्मेदार अधिकारियों व ठेकेदार पर कार्रवाई, निर्माण की निष्पक्ष तकनीकी जांच और वित्तीय नुकसान का मुआवजा देने की मांग की गई है।
मामले की जानकारी नहीं थी। इसे दिखवाया जा रहा है। जांच के बाद जो भी कार्रवाई होगी की जाएगी। इसके लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। - अभय पांडेय, सचिव, केडीए