{"_id":"682c81dc583af8a9e9052d11","slug":"video-if-this-happens-even-industries-will-shut-down-industries-are-being-harassed-under-the-guise-of-cis-2025-05-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऐसे तो चलते उद्योग भी हो जाएंगे बंद, सीआईएस की आड़ में उद्योगों का हो रहा उत्पीड़न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐसे तो चलते उद्योग भी हो जाएंगे बंद, सीआईएस की आड़ में उद्योगों का हो रहा उत्पीड़न
सरकार निवेश यूपी के तहत नए-नए निवेशकों को प्रोत्साहित कर रही है। और सरकारी विभाग उद्यमियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। सेंट्रल इंस्पेक्शन सिस्टम (सीआईएस) की आड़ में उद्योगों का उत्पीड़न शुरू हो गया है। इस सर्वे में 35 पन्नों पर उद्यमियों से सूचनाएं मांगी जा रही हैं। इतने पन्नों की सूचनाएं ही उद्यमी देता रहेगा तब कारोबार कब करेगा। इस व्यवस्था को सरलीकृत किया जाए और एक पन्ने में उद्यमी से उसका घोषणा पत्र भरवाया जाए। जल्द ही उद्यमियों का प्रतिनिधिमंडल श्रमायुक्त से मिलेगा। प्रमुख सचिव और मुख्यमंत्री को भी समस्याएं बताएंगे। उद्योग बंधु की बैठक में भी समस्या उठाई जाएगी।
मर्चेंट चैंबर हाल में आयोजित पत्रकारवार्ता में सीआईएस पर उद्यमियों ने नाराजगी जताई। चैंबर की इंडस्ट्री कमेटी के चेयरमैन सुशील शर्मा, वाइस चेयरमैन यादवेंद्र सचान ने कहा कि एक ओर सरकार नई औद्योगिक इकाइयों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न योजनाएं, सुविधाएं और सब्सिडी दे रही है। वहीं दूसरी ओर ज़मीनी हकीकत इसके ठीक विपरीत देखने को मिल रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।