{"_id":"6a9ee2ef42541ac79e0f8df4","slug":"kanpur-mother-and-son-on-a-scooter-killed-after-being-hit-by-an-unidentified-vehicle-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में दर्दनाक हादसा: स्कूटी सवार मां-बेटे की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में दर्दनाक हादसा: स्कूटी सवार मां-बेटे की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत
Mon, 07 Sep 2026 09:44 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 07 Sep 2026 09:44 PM IST
विज्ञापन
कानपुर में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्हौर थाना क्षेत्र के नानामऊ तिराहे के पास सोनमती महाविद्यालय के सामने सोमवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। स्कूटी सवार मां-बेटे की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सूरज गौतम (45) अपनी मां राजेश्वरी के साथ नानामऊ घाट पर पिता ओमप्रकाश के एक माह पूर्व हुए निधन के बाद दीपदान करने गए थे। दोनों शाम करीब आठ बजे स्कूटी से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनमती महाविद्यालय के पास सड़क किनारे अंधेरे में खड़ा ट्रैक्टर दिखाई नहीं दिया। स्कूटी ट्रैक्टर के पीछे जुड़े कृषि यंत्र से टकराकर सड़क पर गिर गई। इसी दौरान पीछे से आ रहा अज्ञात वाहन मां-बेटे को कुचलते हुए निकल गया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन