{"_id":"6a9ee4744a2aa68cd10d5345","slug":"kanpur-basf-members-create-a-ruckus-at-csjmu-gate-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: सीएसजेएमयू गेट पर बीएएसएफ सदस्यों का हंगामा, अंकतालिका और डिग्री में गड़बड़ी के लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: सीएसजेएमयू गेट पर बीएएसएफ सदस्यों का हंगामा, अंकतालिका और डिग्री में गड़बड़ी के लगाए आरोप
Mon, 07 Sep 2026 09:51 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 07 Sep 2026 09:51 PM IST
विज्ञापन
हंगामा करते छात्रों से वार्ता करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीम आर्मी स्टूडेंट्स फेडरेशन (बीएएसएफ) के सदस्यों ने अंकतालिका और डिग्री में गड़बड़ी का आरोप लगाकर सोमवार को छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के मुख्य द्वार पर जमकर हंगामा किया। उनके साथ अन्य छात्र-छात्राएं भी रहे।
छात्रों ने कहा कि गलती विश्वविद्यालय की है, जबकि परेशान वे लोग हो रहे हैं। उन्हें अतिरिक्त शुल्क के साथ विश्वविद्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। प्रदर्शन का पता चलते ही चीफ प्रॉक्टर डॉ. शशिकांत त्रिपाठी, सिक्योरिटी इंचार्ज डॉ. अंकित त्रिवेदी मौके पर पहुंचे। छात्र समस्याओं को लेकर कुलपति से मिलने की बात कहते रहे। आक्रोश बढ़ता देख विवि के परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार और रजिस्ट्रार राकेश कुमार मिश्रा ने छात्रों की समस्याएं सुनने के बाद उन्हें जल्द निस्तारित करने का आश्वासन दिया।