{"_id":"6a9ee67d8b8738494a0b9ff9","slug":"kanpur-moving-e-rickshaw-catches-fire-goods-including-turpentine-and-paint-reduced-to-ashes-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: चलते ई-रिक्शा में लगी आग, तारपीन-पेंट समेत माल खाक, चालक ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: चलते ई-रिक्शा में लगी आग, तारपीन-पेंट समेत माल खाक, चालक ने कूदकर बचाई जान
Mon, 07 Sep 2026 10:00 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 07 Sep 2026 10:00 PM IST
विज्ञापन
धू धूकर जलता ई रिक्शा
- फोटो : वीडियोग्रेब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचेंडी की ओर जा रहे ई-रिक्शा में सोमवार रात भौती स्थित नेशनल हाईवे पर अचानक आग लग गई। ई-रिक्शा में तारपीन का तेल, पेंट और झाड़ू के बंडल लदे होने से आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। चालक ने समय रहते कूदकर जान बचाई। आग की लपटें उठने से हाईवे पर अफरातफरी मच गई।
दादानगर निवासी चालक चंदन के मुताबिक, वह फजलगंज-दादानगर से तारपीन तेल के चार डिब्बे, पेंट और झाड़ू के बंडल लादकर सचेंडी के भैलामऊ जा रहा था। सागर ढाबे से कुछ पहले चलते ई-रिक्शा में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे ई-रिक्शा और उसमें लदे माल को चपेट में ले लिया। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके के लिए रवाना हुई, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही आग बुझ चुकी थी। हालांकि तब तक ई-रिक्शा और उसमें लदा पूरा माल जलकर खाक हो गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।