{"_id":"67cc535451459e68e603c29e","slug":"video-holika-dahan-taraweeh-namaaz-together-instructions-for-tight-security","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : होलिका दहन, तरावीह की नमाज एक साथ, कड़ी सुरक्षा के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : होलिका दहन, तरावीह की नमाज एक साथ, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
इस बार 13 मार्च को होलिका दहन और मस्जिदों में तरावीह की नमाज एक साथ आयोजित होगी। इसको लेकर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को अधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट सभागार में बैठक कर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए हैं। शहर में 100 मस्जिद ऐसी चिह्नित की गई हैं जहां पास में ही होलिका दहन कार्यक्रम होगा।
13 मार्च को होलिका दहन के दिन रावतपुर रामलला मंदिर से मसवानपुर-जामा मस्जिद होते हुए जाने वाले जुलूस के समय लोगों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। 13 मार्च की रात को लगभग 250 मस्जिद ऐसी हैं, जहां तरावीह पढ़ी जाएगी और होलिका दहन का कार्यक्रम भी होगा। डीएम ने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य, सुरक्षा, बिजली, पानी की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करें। बैठक में एडीएम सिटी डॉ. राजेश कुमार, एडीएम, वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार, अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट चंद्रशेखर, उप जिलाधिकारी सदर आदि मौजूद रहे। व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।