{"_id":"6716580d15e7220c1b000449","slug":"video-ganaesha-lkashhama-ka-marataya-ka-samamana-ka-satha-kara-bhavasarajana-thasara-ka-bha-kara-pararata","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों का सम्मान के साथ करें भूविसर्जन, दूसरों को भी करें प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों का सम्मान के साथ करें भूविसर्जन, दूसरों को भी करें प्रेरित
श्री ओमर वैश्य युवा परिवार और अमर उजाला की ओर से चलाई जा रही मुहिम के तहत सोमवार को मनीराम बगिया बाजार में इलेक्ट्रिकल कारोबारियों को गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों को भूविसर्जित करने के लिए प्रेरित किया गया। पदाधिकारियों ने बाजार में घूम-घूमकर लोगों को जागरूक किया।
संस्था के संरक्षक अलंकार ओमर और पदाधिकारियों ने व्यापारियों और क्षेत्रीय लोगों को बताया कि पिछले साल 60 हजार गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों का भूविसर्जन किया गया था। इस बार 75 हजार से एक लाख तक मूर्तियों के भूविसर्जन करने की तैयारी है। इसके लिए सभी के सहयोग की जरूरत है। गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों को एकत्र करने के लिए आठ नवंबर को बाजार में जया-विन्ध्या इलेक्ट्रानिक्स की दुकान के बाहर स्टाल लगाया जाएगा। 10 नवंबर को इनका भूविसर्जन होगा। व्यापारियों से कहा गया कि पूजित पुरानी मूर्तियों को इधर-उधर न रखें। इनका ससम्मान भू-विसर्जन करें और दूसरों को भी प्रेरित करें। इस दौरान परिवार के उत्कर्ष नाथ, शशांक गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, शिवम गुप्ता, कानपुर इलेक्ट्रिकल कॉन्ट्रैक्टर्स एंड मर्चेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष शरद अग्रवाल, महामंत्री प्रवीण आनंद, अरुणेश बाजपेई, अरविंद शुक्ला, मोहित कुकरेजा, मोहित अरोड़ा, मनोज मेघानी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।