Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Kanpur News
›
Foul-smelling khoya was being sold in Hatiya; the Food Safety Department seized 450 kg and had it destroyed
{"_id":"6a89c227e5310f243c0ce859","slug":"video-foul-smelling-khoya-was-being-sold-in-hatiya-the-food-safety-department-seized-450-kg-and-had-it-destroyed-2026-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: हटिया में बिक रखा था बदबूदार खोया, खाद्य सुरक्षा विभाग ने 450 किलो जब्त कर कराया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: हटिया में बिक रखा था बदबूदार खोया, खाद्य सुरक्षा विभाग ने 450 किलो जब्त कर कराया नष्ट
रक्षाबंधन समेत आगामी त्योहारों पर मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने शनिवार को खोया मंडियों में बड़ा जांच अभियान चलाया। हटिया खोया मंडी में बिक्री के लिए रखा करीब 450 किलो खोया दूषित और बदबूदार मिलने पर मौके से हटवाकर नष्ट कराया। इसके अलावा हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज की खोया मंडियों में जांच कर 19 नमूने संग्रहित किए गए हैं। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट में मानक फेल होने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खोया मंडी में छापेमारी की। इसमें एक टीम लखनऊ की थी और दूसरी कानपुर की थी। टीम के पहुंचते ही कई दुकानदार शटर बंदकर भागे जिससे अफसरा तफरी का महौल हो गया। वहीं हटिया खोया मंडी में टीम ने करीब 450 किलो खोया पकड़ा जो पूरी तरह से दूषित एवं बदबूदार था। जिसे बिक्री के लिए डलिया में रखा गया था। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने तुंरत उसे अपने कब्जे में लिया। टीम ने उसे बाबूपुरवा स्थित नगर निगम के यार्ड में विनष्टीकरण कराया गया। इसके बाद लखनऊ से आयी टीम ने एक्सप्रेस रोड स्थित प्रेम खोया भंडार समेत अन्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। यहां पर कई दुकानों की शटर बंद मिले। यहां व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जांच प्रक्रिया का विरोध कर अधिकारियों के सामने अपनी बात रखी। अधिकारियों ने खाद्य सुरक्षा मानकों और नमूना संग्रहण की बात कहते हुए सहयोग की अपेक्षा की। टीम ने हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज खोया मंडी में अभियान के दौरान कुल 19 नमूने संग्रहित किए गए हैं। इनकी प्रयोगशाला में जांच के बाद ही गुणवत्ता की स्थिति स्पष्ट होगी। अधिकारियों ने कारोबारियों को खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और भंडारण में लापरवाही न बरतने की चेतावनी भी दी। अभियान में सहायक आयुक्त (खाद्य) कानपुर मंडल सुनील शर्मा, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार पांडे, खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार, संजय सिंह, पल्लवी शर्मा और आकांक्षा जायसवाल शामिल रहीं। सहायक खाद्य आयुक्त संजय प्रताप सिंह ने बताया कि त्योहारों के दौरान खोये और मिठाइयों की मांग बढ़ने के कारण मिलावट और खराब गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए निगरानी बढ़ाई गई है। यदि कोई नमूना निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं मिलता है तो संबंधित खाद्य कारोबारी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। समेत राज्य सचल दल, जनपदीय एवं अंतर्जनपदीय टीमों के अन्य अधिकारी शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।