फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Suspicious death of dancer body found on the bed Family alleges murder due to a feud

कानपुर: डांसर की संदिग्ध मौत से हड़कंप, बेड पर पड़ा मिला शव, परिजनों का आरोप- रंजिश में हुई हत्या, जांच शुरू

Wed, 23 Sep 2026 12:25 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 23 Sep 2026 12:25 PM IST
सार

Kanpur News: चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत घाऊखेड़ा में बुधवार सुबह 21 वर्षीय डांसर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके कमरे में बेड पर पड़ा मिला। मृतक के गले पर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों ने मोहल्ले के ही दबंगों पर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Kanpur Suspicious death of dancer body found on the bed Family alleges murder due to a feud
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के घाउखेड़ा की सुलभ वाली गली में बुधवार सुबह 21 वर्षीय डांसर कृष्ण कुमार उर्फ कल्लू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। युवक अपने कमरे में बेड पर अचेत पड़ा मिला। गले पर चोट के निशान मिलने के बाद परिजनों ने मोहल्ले के एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। घाऊखेड़ा के रहने वाले शम्भूनाथ पासवान जाजमऊ स्थित टेनरीकर्मी है। परिवार में पत्नी गीता देवी, बड़ा बेटा ऋषभ कुमार, बहू सलोनी और पोती नित्या है। मृतक की मां गीता देवी ने बताया कि कृष्ण कुमार रात करीब 11 बजे से दो बजे तक मोबाइल चला रहा था। इसके बाद वह कमरे में सोने चला गया। सुबह करीब पांच बजे उन्हें आहट हुई कि कोई सीढ़ियों से नीचे गया है।

विज्ञापन





डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया
कुछ देर बाद वह कृष्ण को जगाने उसके कमरे में पहुंचीं। कृष्ण का मुंह तकिए से ढका था। उन्होंने तकिया हटाकर बेटे को आवाज दी, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद बड़े बेटे ऋषभ कुमार को जगाया गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास रहने वाले रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए। परिजन कृष्ण को पहले निजी अस्पताल ले गए, जहां से उसे कांशीराम अस्पताल भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप
बड़े ऋषभ कुमार ने बताया कि, कृष्ण का मोहल्ले के रहने वाले से पुराना विवाद चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि 21 सितंबर को कृष्ण को रोककर गाली-गलौज और मारपीट की गई थी। इसके बाद घर पर पथराव भी किया गया था। जिसमें उनकी मां के पैर में चोट लगी थी।

विज्ञापन

गवाही देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी
आरोप है कि, पुराने विवाद में कृष्ण महत्वपूर्ण गवाह था और यूकी गवाही बाकी थी। आरोपियों ने कई बार गवाही देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। परिजनों का दावा है कि घटना के बाद पुलिस से शिकायत भी की गई, लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं हुई। अगर समय रहते पुलिस कार्रवाई करती, तो ऐसा नहीं होता।

दिल्ली में देना था ऑडिशन
बड़े भाई ऋषभ ने बताया कि कृष्ण डांस करता था और उसे 9 अक्टूबर को दिल्ली में ऑडिशन देने जाना था। परिवार के मुताबिक, वह इसे लेकर तैयारी कर रहा था। अचानक उसकी मौत से घर में कोहराम मचा है।

गले के चोट के निशान ने बढ़ाया संदेह
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। गले पर मिले चोट के निशान को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

आरोपों की कराई जा रही है जांच
चकेरी एसीपी आशुतोष सिंह ने बताया कि युवक को परिजन कांशीराम अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच कराई जा रही है। गले पर मिले चोट के निशान की विशेषज्ञ टीम से जांच कराई जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed