फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Biswajit Chatterjee shares Bollywood Actor Raaj Kumars story praise his sense of humour and Acting

राज कुमार: 'आपने जो कपड़ा पहना है, मैंने उसका...', निर्माता का उड़ा था मजाक; बिस्वजीत ने सुनाए एक्टर के किस्से

Wed, 23 Sep 2026 04:03 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 23 Sep 2026 04:03 PM IST
सार

Raaj Kumar: मशहूर अभिनेता बिस्वजीत चटर्जी ने राज कुमार को लेकर कई किस्से सुनाए हैं। उन्होंने उनकी पर्सनैलिटी और सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ की है।
 

विज्ञापन
Biswajit Chatterjee shares Bollywood Actor Raaj Kumars story praise his sense of humour and Acting
राज कुमार, बिस्वजीत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिंदी सिनेमा के सुनहरे दौर में अपनी रोमांटिक छवि, आकर्षक स्क्रीन प्रेजेंस और सादगी भरे अभिनय के लिए मशहूर अभिनेता बिस्वजीत चटर्जी ने महान अभिनेता राज कुमार के साथ अपने जुड़ाव को याद किया है। उन्होंने उनके अनोखे सेंस ऑफ ह्यूमर के बारे में कई दिलचस्प किस्से साझा किए हैं।
विज्ञापन

Biswajit Chatterjee shares Bollywood Actor Raaj Kumars story praise his sense of humour and Acting
राज कुमार, बिस्वजीत चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
अपनी जिंदगी निजी रखते थे राजकुमार
एएनआई के साथ बातचीत में बिस्वजीत ने राज कुमार के साथ काम करने के दिनों को याद किया और ऑफ-स्क्रीन उनकी पर्सनैलिटी के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि राज कुमार अपनी निजी जिंदगी को निजी ही रखना पसंद करते थे। उनका सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत तेज था। दोनों कलाकार ने 1967 की मल्टी-स्टारर सोशल ड्रामा फिल्म 'नई रोशनी' में साथ में काम किया था। इसमें अशोक कुमार, माला सिन्हा और तनुजा भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Biswajit Chatterjee shares Bollywood Actor Raaj Kumars story praise his sense of humour and Acting
राज कुमार, बिस्वजीत चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
बिस्वजीत को किस नाम से बुलाते थे राज कुमार?
राज कुमार के साथ अपने रिश्ते को याद करते हुए बिस्वजीत ने कहा कि वह उन्हें बहुत पसंद करते थे। वह अक्सर उन्हें 'जानी' कहकर बुलाते थे। यह अंदाज राज कुमार की पर्सनैलिटी का हिस्सा बन गया था। बिस्वजीत ने कहा, 'मैंने राज कुमार के साथ कई फिल्में की हैं। वह मुझे बहुत पसंद करते थे। मैंने 'वासना' और 'नई रोशनी' जैसी फिल्में कीं। वह मुझे 'जानी' कहकर बुलाते थे। यह उनका अंदाज था। वह बॉम्बे पुलिस में थे। उनके साथ मेरा बहुत खास रिश्ता है।'

अफसाना बनाया आपने: जेनेलिया के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखे इमरान हाशमी, रिलीज हुआ 'गनमास्टर जी9' का गाना

विज्ञापन

मजा लेते थे राज कुमार
राज कुमार की हाजिर-जवाबी पर्सनैलिटी की एक झलक दिखाते हुए, बिस्वजीत ने एक घटना का जिक्र किया। उन्होंने याद करते हुए कहा, 'वह हल्के-फुल्के मजाक करते थे। कभी-कभी किसी को बुरा भी लग जाता था। वह मजा लेते थे। एक बार एक निर्माता आया तो उन्होंने (राज कुमार) कहा, 'आपने जो यह कपड़ा पहना है, वह बहुत खूबसूरत है, अच्छा है, चमक रहा है, सुंदर है, मुझे पसंद है', तो पूछा कि कहां से लिया। मैंने भी यह लिया था, हमने तो इसका पर्दा बना लिया'।' राज कुमार के बारे में बात करते हुए बिस्वजीत ने कहा, 'उनका सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत अच्छा था। वह कभी-कभी व्यंग्य भी करते थे।'

Biswajit Chatterjee shares Bollywood Actor Raaj Kumars story praise his sense of humour and Acting
धर्मेंद्र, राज कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
कार्यक्रम में राज कुमार के आने से सब हैरान थे
बिस्वजीत ने एक ऐसे मौके को भी याद किया जब राज कुमार उनकी तरफ से फंड इकट्ठा करने के लिए आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उन्होंने बताया कि अभिनेता के अचानक आने से वह और दर्शक दोनों ही हैरान रह गए थे। उन्होंने कहा, 'मैंने एक कार्यक्रम आयोजित किया था। काली मंदिर के लिए फंड इकट्ठा करने के मकसद से किशोर कुमार के दो शो हुए थे। उस दिन मैं राज कुमार के साथ शूटिंग कर रहा था। मैंने निर्माता से कहा, 'आज मेरा एक शो है, इसलिए मुझे लंच टाइम में जाना होगा।' राज कुमार ने पूछा, 'इतनी जल्दी क्या है? कहां जा रहे हो?' मैंने उनसे कहा, 'मेरा एक शो है।' मैंने उन्हें बताया कि मैं फंड इकट्ठा करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित कर रहा हूं। उन्होंने कहा, 'मुझे भी बुला लेते जानी। मैं आऊंगा'।'

बिस्वजीत ने आगे कहा, 'मुझे लगा कि वे मजाक कर रहे हैं। शो चल रहा था तभी अचानक किसी ने आकर मुझे बताया, 'राज साहब आपसे मिलने आए हैं।' मैं बाहर गया और देखा कि वे कार में बैठे हैं। उन्होंने कहा, 'जानी, मैंने कहा था न कि मैं आऊंगा। मैं आ गया हूं।' मुझे यकीन ही नहीं हुआ।' उन्होंने कहा, 'वह बंगाली दर्शकों से मिलकर खुश थे। बंगाली दर्शकों को पता नहीं था कि वह आएंगे और वह राज कुमार को देखकर बहुत उत्साहित थे।'

Biswajit Chatterjee shares Bollywood Actor Raaj Kumars story praise his sense of humour and Acting
राज कुमार, दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
उस वक्त किस तरह की प्रतिस्पर्धा थी?
बिस्वजीत चटर्जी ने कलाकारों के बीच मौजूद कॉम्पिटिशन की भावना के बारे में बात की और कहा कि कलाकार एक-दूसरे के काम की तारीफ भी करते थे और साथ ही एक-दूसरे से बेहतर करने की कोशिश भी करते थे। उन्होंने याद करते हुए कहा, 'कॉम्पिटिशन तो था। मगर बहुत हेल्दी कॉम्पिटिशन। हम कहते थे, 'तुम अच्छी एक्टिंग कर रहे हो लेकिन मैं तुमसे बेहतर परफॉर्म करूंगा।''

जितेंद्र, धर्मेंद्र और विनोद खन्ना के साथ किया मेकअप
इस अनुभवी कलाकार ने फिल्मिस्तान स्टूडियो में शूटिंग के दिनों का एक दिलचस्प किस्सा भी शेयर किया। उन्हें वह समय याद आया जब उन्हें दिग्गज स्टार्स जितेंद्र, धर्मेंद्र और विनोद खन्ना के साथ एक ही मेकअप रूम शेयर करना पड़ा था। उन्होंने कहा, 'एक बार हम फिल्मिस्तान गए और मेकअप रूम सभी हीरोइनों ने ले रखे थे। इसलिए प्रोडक्शन कंट्रोलर ने आकर कहा, 'आज कोई मेकअप रूम नहीं है'। जीतू (जितेंद्र) हॉल में नीचे मेकअप कर रहे थे, जो एक लंबी और बड़ी जगह थी। जीतू ने मुझे वहां बुलाया, 'बिश्वा जी, यहां आकर बैठिए। हम बात करेंगे।'' बिस्वजीत ने आगे कहा, 'कुछ देर बाद धर्मेंद्र भी आ गए। मैंने सुना कि वह किसी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। कोई मेकअप रूम नहीं था। बाद में विनोद खन्ना भी आ गए। तो, हम चारों हीरो उस एक मेकअप रूम में बैठकर मेकअप करने लगे।'

Biswajit Chatterjee shares Bollywood Actor Raaj Kumars story praise his sense of humour and Acting
राज कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
पेड़ के नीचे होता था मेकअप 
अभिनेता ने यह भी याद किया कि उन दिनों काम का माहौल आज के कलाकारों के अनुभव से कितना अलग था और वैनिटी वैन न होने की बात भी बताई। उन्होंने कहा, 'उन दिनों वैनिटी वैन नहीं होती थी। एक बार तो मुझे फिल्मिस्तान में एक पेड़ के नीचे अपना मेकअप करना पड़ा था। वह जिंदगी ही कुछ अलग तरह की थी।'

निर्देशन में भी आजमाया हाथ
  • इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार बिस्वजीत चटर्जी ने कई हिंदी और बंगाली फिल्मों में काम किया है। 
  • उनकी हिंदी फिल्मों में 'बीस साल बाद', 'किस्मत' और 'नाइट इन लंदन' शामिल हैं।
  • उनकी बंगाली फिल्मों में 'चौरांगी', उत्तम कुमार के साथ 'गढ़ नसीमपुर' और 'कुहेली' जैसी फिल्में शामिल हैं।
  • बाद में अपने करियर में, चटर्जी ने फिल्म निर्माण और निर्देशन के क्षेत्र में भी कदम रखा।
  • उनके बच्चे, एक्टर प्रोसेनजीत चटर्जी और पल्लवी चटर्जी भी बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed