{"_id":"692f05d3c17162f6f50e87e2","slug":"video-excavation-in-front-of-primary-school-no-safety-measures-taken-2025-12-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक स्कूल के सामने कर दी खोदाई, सुरक्षा के नहीं किए बंदोबस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक स्कूल के सामने कर दी खोदाई, सुरक्षा के नहीं किए बंदोबस्त
जल निगम की लापरवाही किसी रोज स्कूली बच्चों पर भारी पड़ सकती है। सरैया आरओबी निर्माण कार्य के बीच आने वाली भूमिगत पेयजल पाइप लाइन शिफ्टिंग का कार्य जल निगम द्वारा कराया जा रहा है। इसके चलते सुरक्षा के बिना कोई बंदोबस्त किए सरैया प्राथमिक स्कूल गेट के सामने ही 10 फीट गहरे गड्ढे की खोदाई करने के साथ दो सबमर्सिबल लगा दिए गए है जिससे स्कूल आने जाने का मार्ग संकरा हो गया है। स्कूली बच्चों में भय बना हुआ है।
बता दे कि जल निगम की कार्यदायी एजेंसी द्वारा एक सप्ताह पहले सरैया रेलवे क्रॉसिंग स्थित सरैया प्राथमिक स्कूल गेट के सामने सुरक्षा के बंदोबस्त किए बगैर भूमिगत पेयजल पाइप लाइन शिफ्टिंग कराने के लिए खोदाई की। गहरी खोदाई के साथ आस-पास लोहे के गाडर भी लगाए गए हैं। इसके आस-पास न तो बैरिकेडिंग कराई गई और न ही चेतावनी आदि के बोर्ड लगाए गए। ऐसे में स्कूल आने जाने वाले छात्रों में भय का माहौल व्याप्त है।
स्कूल शिक्षक आनंद यादव ने बताया कि इसकी जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी को दी गई है। वहीं, स्कूल की प्रधान अध्यापिका मंजू लता ने बताया कि स्कूल में कुल 51 छात्र हैं। इनमें से कई बच्चे इस कारण डरे और सहमे भी हैं। आवागमन को लेकर काफी दिक्कतें हैं। व्यवस्थाएं दुरुस्त न की गईं तो कभी भी हादसा हो सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।