{"_id":"6a9fd4c89255809129032258","slug":"kanpur-grp-arrests-absconding-wanted-person-he-run-for-long-time-nabbed-at-his-home-following-raid-in-bihar-2026-09-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: जीआरपी ने फरार वारंटी को किया गिरफ्तार, लंबे समय से चल रहा था फरार, बिहार में दबिश देकर घर से दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: जीआरपी ने फरार वारंटी को किया गिरफ्तार, लंबे समय से चल रहा था फरार, बिहार में दबिश देकर घर से दबोचा
Tue, 08 Sep 2026 02:57 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Tue, 08 Sep 2026 02:57 PM IST
सार
Kanpur News: जीआरपी कानपुर सेंट्रल पुलिस ने बिहार के कटिहार जिले में दबिश देकर काफी समय से फरार चल रहे वारंटी समीर को गिरफ्तार कर लिया है। जीआरपी प्रभारी ओम नारायण सिंह और उनकी टीम ने आरोपी को उसके घर के बाहर से दबोचकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में लंबे समय से फरार चल रहे एक शातिर वारंटी को जीआरपी पुलिस टीम ने बिहार स्थित उसके घर के बाहर से धर दबोचा। आरोपी पुलिस से बचने के लिए अपने पैतृक निवास में छिपा हुआ था। जीआरपी कानपुर सेंट्रल थाना प्रभारी ओम नारायण सिंह के कुशल नेतृत्व में टीम ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
वारंटी की पहचान समीर पुत्र निवासी थाना बलरामपुर जिला कटिहार, बिहार के रूप में हुई है। जीआरपी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी करते हुए आरोपी को उसके घर के बाहर से ही गिरफ्तार कर लिया। रेलवे पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी काफी शातिर किस्म का है और लंबे समय से फरार चल रहा था।
विज्ञापन
इनकी रही अहम भूमिका
इस सफल गिरफ्तारी और अभियान में जीआरपी थाना प्रभारी ओम नारायण सिंह, उप-निरीक्षक (उ.नि.) शिव बाबू यादव और उप-निरीक्षक अभिषेक शुक्ला समेत उनकी पूरी पुलिस टीम की अहम व सराहनीय भूमिका रही। पुलिस आरोपी को कानपुर लाकर अग्रिम कानूनी कार्रवाई कर न्यायालय में पेश कर रही है।