{"_id":"6a1b11f537951b32e405e788","slug":"video-cdo-seeks-support-from-neyveli-power-plant-and-defence-corridor-for-baraigarh-lake-revival-2026-05-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बरईगढ़ झील के पुनर्जीवन को आगे आएंगे उद्योग, सीडीओ ने मांगा सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: बरईगढ़ झील के पुनर्जीवन को आगे आएंगे उद्योग, सीडीओ ने मांगा सहयोग
भीतरगांव ब्लॉक स्थित ऐतिहासिक बरईगढ़ झील को पुनर्जीवित करने की कवायद तेज हो गई है। शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अभिनव जैन के नेतृत्व में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की टीम ने झील का निरीक्षण किया। इस दौरान नेयवेली पावर प्लांट और डिफेंस कॉरिडोर के अधिकारियों से भी झील के पुनर्जीवन में सहयोग का आग्रह किया गया।
सरकारी अभिलेखों के अनुसार बरईगढ़ झील करीब 1.2 किलोमीटर लंबी और 83 बीघा क्षेत्रफल में फैली हुई है। वर्तमान में झील पूरी तरह सूख चुकी है, जिससे आसपास के बरईगढ़, रातेपुर, असवानगर, छतेरुवा और ढूहरपुर गांवों के करीब 3,000 किसान प्रभावित हो रहे हैं। इसके अलावा हजारों मवेशियों और सर्दियों में आने वाले प्रवासी पक्षियों पर भी इसका असर पड़ा है।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने झील की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया और इसके पुनर्जीवन के लिए आवश्यक कार्यों पर चर्चा की। प्रारंभिक आकलन के अनुसार झील को पुराने स्वरूप में वापस लाने के लिए करीब ढाई करोड़ रुपये की आवश्यकता होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।