{"_id":"6ad8da04e1540f954d000bb2","slug":"video-kannauj-milk-dairy-security-guard-killed-in-accident-family-blocks-road-2026-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: हादसे में दूध डेयरी सुरक्षा कर्मी की मौत, परिजनों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: हादसे में दूध डेयरी सुरक्षा कर्मी की मौत, परिजनों ने लगाया जाम
उमर्दा मार्ग पर बुधवार शाम किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दूध डेयरी के सुरक्षा कर्मी की मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गुस्साई भीड़ ने सड़क पर जाम लगा दिया। आधा घंटे तक सड़क पर जाम लगा रहा। पुलिस ने भीड़ को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया और जाम खुलवाया।
क्षेत्र के ग्राम गसीमपुर निवासी नागेंद्र (35) गांव के पास स्थित दूध डेयरी में सुरक्षा कर्मी थे। परिजनों ने बताया कि बुधवार शाम वह बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। गांव के बाहर उमर्दा-तिर्वा मार्ग पर दूसरी तरफ जाने के लिए वह कट से मुड़ रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में नागेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। करीब आधे घंटे बाद परिजन शव ले जाने के लिए राजी हुए। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा रहा। कोतवाल संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।