{"_id":"6ad8ffbc9af48fbdf40e2fb5","slug":"water-supply-halted-for-20-days-following-assault-on-operator-kannauj-news-c-214-1-knj1008-158083-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: ऑपरेटर की पिटाई के बाद 20 दिन से जलापूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: ऑपरेटर की पिटाई के बाद 20 दिन से जलापूर्ति ठप
विज्ञापन
अमोलर। पंचायत में टंकी से जलापूर्ति 20 दिनों से ठप है। ऑपरेटर की पिटाई के बाद आपूर्ति बंद होने से 13 मजरों की 13 हजार आबादी प्रभावित है। शिकायतों के बावजूद समस्या दूर न होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। त्योहारी सीजन में पेयजल समस्या से जूझ रहे ग्रामीण ने बुधवार को सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।
अमोलर पंचायत में टंकी से जलापूर्ति ठप होने से हजारों ग्रामीणों के सामने पेयजल संकट खड़ा हो गया है। एक अक्तूबर को ऑपरेटर की पिटाई की घटना के बाद से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। ग्रामीणों को पानी के इंतजाम के लिए दूसरे साधनों पर निर्भर होना पड़ रहा है। समस्या से परेशान गांव निवासी सतीश चंद्र सविता ने मुख्यमंत्री से लेकर हेल्पलाइन नंबर तक शिकायत दर्ज कराई है। इसके बावजूद जलापूर्ति शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है।
लोगों का कहना है कि पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा के लिए उन्हें लगातार परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से जल्द टंकी का संचालन शुरू कराकर सभी मजरों में नियमित जलापूर्ति बहाल कराने की मांग की है। जल निगम अधिशासी अभियंता एके राय का कहना है कि शिकायत मिली है। अवर अभियंता को मौके पर भेजा जा रहा है। जल्द ही जलापूर्ति शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -