{"_id":"6ad8fff5e8568e4c6d05bb2a","slug":"nihal-won-gold-and-ravi-won-silver-in-the-competitions-kannauj-news-c-214-1-knj1007-158112-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: प्रतियोगिताओं में निहाल ने स्वर्ण और रवि ने जीता रजत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: प्रतियोगिताओं में निहाल ने स्वर्ण और रवि ने जीता रजत
विज्ञापन
तिर्वा। फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ स्थित ब्रह्मदत्त स्टेडियम में सोमवार को आयोजित प्रतियोगिताओं में तिर्वा के निहाल ने जिलास्तरीय बेंच प्रेस में स्वर्ण व रवि गिहार ने पाॅवर लिफ्टिंग पदक जीतकर कस्बे और जिले का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में कानपुर, कन्नौज, फर्रुखाबाद और इटावा समेत कई जिलों के 40 खिलाड़ियों ने भाग लिया। कड़े मुकाबले के बीच तिर्वा के इंद्रानगर निवासी निहाल ने अपनी ताकत और बेहतर प्रदर्शन के दम पर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। गोल्ड जीतने के बाद निहाल ने अपनी सफलता का श्रेय कोच बउआ वाल्मीकि को दिया।
उन्होंने कहा कि कोच के मार्गदर्शन और नियमित प्रशिक्षण की बदौलत वह इस मुकाम तक पहुंचे हैं। साथ ही कस्बे के बौद्ध नगर निवासी रवि गिहार ने 63 किलोग्राम भार में 80 किलो की पाॅवर लिफ्टिंग में दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक हासिल किया। निहाल व रवि की इस उपलब्धि से कस्बे के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। अब सभी की निगाहें आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता पर टिकी हैं।