Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Vijayadashami celebrated at the Prajapita Brahma Kumaris Ishwariya Vishwa Vidyalaya in Bhiwani; tableaus depicting the forms of the nine goddesses were presented.
{"_id":"6ad885832b9edf21bd01a317","slug":"video-vijayadashami-celebrated-at-the-prajapita-brahma-kumaris-ishwariya-vishwa-vidyalaya-in-bhiwani-tableaus-depicting-the-forms-of-the-nine-goddesses-were-presented-2026-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में प्रजजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में मनाई विजयदशमी, नौ देवियों के स्वरूपों की निकाली झांकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में प्रजजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में मनाई विजयदशमी, नौ देवियों के स्वरूपों की निकाली झांकियां
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रूद्र कॉलोनी द्वारा नवरात्रि और विजयदशमी पर देवियों की चैतन्य झांकियां लगाई गई। जिसमें ब्रह्माकुमारी संस्था की शाखा संचालिका बीके रजनी ने नवरात्रि के और विजयदशमी के महत्व पर बताते हुए कहा कि नवरात्रि की नौ देवियों और उसमें जलती हुई अखंड ज्योत इस बात का प्रतीक है कि अगर हम सत्य की राह पर अखंड और अविचलित चलते रहे तो हम अपनी गुण और शक्तियों को जैसे देवियों के नाम संतोषी शीतल दुर्गा काली मीनाक्षी यह सब गुणवाचक नाम है।
उसी अनुसार अपने आप को निखार सकते हैं क्योंकि देवियां प्रतीक हैं सत्यता की अखंडता की संतुष्टता की और शीतलता की और दूसरी तरफ जब देवियों का पूजन होता है, उसके अंदर विशेष शुद्धता और स्वच्छता का ध्यान रखा जाता है। नवरात्रि के दसवें दिन विजयदशमी का त्यौहार मनाया जाता है विजयदशमी अर्थात जिसमें रावण को 10 सिरों के सहित उसका संस्कार किया जाता है अर्थात मनुष्य के अंदर आज आलस्य अलबेलापन काम क्रोध लोभ मोह अहंकार ईर्ष्या द्वेष यह 10 बुराइयां आ चुकी हैं और वह आज कर्मेंद्रियो का गुलाम बन चुका है अगर वह अपनी बुराइयों का अपनी कमी कमजोरी का नाश कर दे तो रावण का वास्तविक दहन होगा तभी विजयदशमी मनाई जा सकती है। इस अवसर पर बीके संगीता, बीके शिवानी, बीके वंशिका, गरिमा, दिव्या, सज्जन, रामविलास वशिष्ठ, रोनित मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।