{"_id":"697cee215ca3eb7a570352b3","slug":"video-jhansi-three-smugglers-arrested-with-58-kg-of-ganja-co-laxmikant-gautam-gives-information-2026-01-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"झांसी: 58 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, जानकारी देते सीओ लक्ष्मीकांत गाैतम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: 58 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, जानकारी देते सीओ लक्ष्मीकांत गाैतम
कोतवाली थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार कर 58.340 किलो गांजा बरामद किया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए तीनों युवक प्राइवेट वाहन से मैरी तिराहे पर उतरकर कहीं जा रहे थे। पुलिस ने गांजा बरामद कर तीनों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि बीती रात कोतवाली थाना पुलिस संदिग्धों की तलाश में चेकिंग कर रही थी। इसी बीच सूचना मिली कि कुछ गांजा तस्कर मैरी तिराहे पर वाहन का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पाकर पुलिस बाबा का अटा अशोक संफ्रांस रोड पर पहुंची। जहां ट्रॉली बैग बरामद कर तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तीनों ने अपने नाम अमित राय व महेंद्र यादव निवासी कृष्णा कालोनी ओरछा जिला निवाड़ी व आशीष श्रीवास्तव निवासी किला गेट लोहा मंडी ग्वालियर बताया। पुलिस ने उक्त तीनों के पास से 9 लाख रुपये कीमत का 58.340 किलो गांजा बरामद कर उनके पास से मोबाइल फोन व 32330 रुपये बरामद किए। तीनों के विरुद्ध मामला दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से तीनों को जेल भेज दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।