{"_id":"677fe8eddd7b4cbcee059419","slug":"video-truck-car-and-magic-collided-in-jaunpur-villagers-arrived-hearing-loud-noise-airbag-saved-lives","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : ट्रक-कार और मैजिक में टक्कर, तेज आवाज सुन पहुंचे ग्रामीण, एयरबैग ने बचा ली थी चालक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : ट्रक-कार और मैजिक में टक्कर, तेज आवाज सुन पहुंचे ग्रामीण, एयरबैग ने बचा ली थी चालक की जान
वाराणसी-लखनऊ हाइवे पर गुरुवार की सुबह साढ़े सात बजे ट्रक ने पीछे से कार में टक्कर मार दी। असंतुलित होकर कार ने साइड में खड़ी मैजिक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मैजिक उछलकर नाला के उस पार चली गई। दोनों वाहन में सवार दो लोगों को मामूली चोटे आई हैं। संतोष गुप्ता व रमेश विश्वकर्मा निवासी खोजवा संकुलधारा पुलिस चौकी (वाराणसी) मैजिक पर एसीपी लादकर जौनपुर जा रहे थे। बीबनमऊ गेट के समीप चाय की एक दुकान के सामने वाहन खड़ीकर एक व्यक्ति चाय पी रहे था। चालक वाहन में ही बैठा था। विवेक राजपूत निवासी महोबा बाबतपुर एयरपोर्ट से ड्यूटी कर पालीटेक्निक चौराहा जौनपुर स्थित आवास पर कार से जा रहा था। कार को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। कार असंतुलित होकर साइड में खड़ी मैजिक में जोरदार टक्कर मार दी। अंदर रखा एसीपी नष्ट हो गया। चालक मामूली रूप से घायल हो गया। एयरबैग खुल जाने से उसकी जान बच गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।