Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Chhath festival

Jaunpur News: ग्रामीण क्षेत्रों में भी छठ महापर्व की धूम

Mon, 16 Nov 2026 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Chhath festival
शीतला धाम चौकिया कुंड में पूजन-अर्चन करती महिला श्रद्धालु। संवाद
जौनपुर। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक रविवार को छठ महापर्व की धूम रही। गोमती और सई नदी के घाटों से लेकर गांवों के तालाबों तक व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। घाटों पर छठ गीतों और जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन


खेतासराय। कस्बे के भारती विद्यापीठ और फक्कड़ बाबा की कुटिया स्थित घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। दोपहर बाद से ही घाटों पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। पूनम राय के नेतृत्व में गोरारी गांव की महिलाएं सिर पर दउरा लेकर पहुंची। छठ गीतों से वातावरण भक्तिमय रहा। नगर पंचायत और सोंधी ब्लॉक ने सफाई व प्रकाश की व्यवस्था की। पुलिस भी तैनात रही। कार्यक्रम मनीष गुप्ता धर्मरक्षक और फलाहारी बाबा की देखरेख में हुआ।
विज्ञापन

डोभी। क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। गोमती नदी के बरैछाबीर, कोटीतीर्थ वाराह धाम, चंदवक, हरिहरपुर, गोबरा, महादेवा और सेमरी घाट सहित हरदासीपुर के जगाब्रह्म तालाब पर व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। सूप और दउरा में फल, ठेकुआ व नारियल सजाकर महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा की। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए साफ-सफाई और प्रकाश की व्यवस्था की गई थी। स्थानीय युवाओं, समाजसेवियों और ग्रामीणों ने आयोजन में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंगरामऊ। क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर आस्था का ऐसा ही नजारा दिखा। शाम होते ही व्रती महिलाएं परिवार के सदस्यों के साथ घाटों पर पहुंची। सूर्यास्त के समय जल में खड़े होकर भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। महिलाओं ने छठी मइया से संतान की दीर्घायु, परिवार की सुख-समृद्धि और पति के निरोगी जीवन की कामना की। घाटों पर दीपों की रोशनी, गन्ने के मंडप और पारंपरिक गीतों ने वातावरण भक्तिमय बना दिया।


अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया



मड़ियाहूं। नगर सहित क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर व्रती महिलाओं की भीड़ उमड़ी। चंडिका माता मंदिर स्थित तालाब और ऊंचनी में सई नदी के किनारे बने घाटों पर महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। व्रती महिलाएं कमर तक पानी में खड़ी होकर बांस के सूप और दउरा में फल, ठेकुआ व प्रसाद लेकर पूजा करती रहीं। पूर्व विधायक डॉ. लीना तिवारी ने भी व्रती महिलाओं के साथ सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया। नगर पंचायत ने साफ-सफाई और प्रकाश की व्यवस्था की। एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय और सीओ गोल्डी गुप्ता ने घाटों का निरीक्षण किया।



---भजनों से भक्तिमय हुआ छठ मेला



मुंगराबादशाहपुर। प्रतापगढ़ रोड स्थित गोरैयाडीह दौलतिया हनुमान मंदिर के तालाब और सूर्यकुंड पर व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। शाम को घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कई व्रती महिलाएं कोसी भरने के लिए रातभर तालाब पर रुकी रहीं। दौलतिया हनुमान मंदिर पर आयोजित भजन संध्या में खुशबू यादव खुशी, चांदनी यादव और राजेश यादव ने छठ गीत प्रस्तुत किए। सूर्यकुंड पर नगर पालिका अध्यक्ष कपिल मुनि उमरवैश्य की ओर से आयोजन किया गया। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा।



सई नदी के घाटों पर उमड़े श्रद्धालु



सिकरारा। सई नदी के घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। खानापट्टी गांव के गाय घाट पर व्रती महिलाओं ने विधि-विधान से छठी मइया का पूजन कर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की दीर्घायु की कामना की। सूप और दउरा में फल, ठेकुआ सहित पूजन सामग्री सजाकर सूर्यदेव की आराधना की गई। बन्सफा घाट और शेरवा के हनुमानगढ़ी स्थित सरोवर पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। छठ गीतों से घाट गूंजते रहे। थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने पुलिस बल के साथ नौका से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।



बौलिया पोखरे पर उमड़ा आस्था का सैलाब



शाहगंज। श्रीराम जानकी मंदिर बौलिया पोखरे पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर के मुख्य पुजारी बाबा धीरज दास ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बेदी पूजन कराया। छठ भजन मंडली के राजेश चौबे और उनकी टीम ने भजन प्रस्तुत किए। नगर पालिका ने सफाई और प्रकाश की व्यवस्था की। चिकित्सा टीम भी तैनात रही। तहसीलदार सुलखा वर्मा, सीओ प्रतिमा वर्मा और प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह सुरक्षा व्यवस्था संभालते रहे।



नावघाट पर उगते सूर्य को दिया अर्घ्य



जफराबाद। नगर पंचायत के नावघाट स्थित गोमती तट पर छठ पूजा का आयोजन किया गया। नगर पंचायत की ओर से घाट पर विशेष सजावट की गई थी। महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम और नदी में सुरक्षा के लिए गोताखोरों की व्यवस्था की गई। पोर्टेबल सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। मुख्य अतिथि समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह का अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. सरफराज खान ने स्वागत किया। इस दौरान ईओ विजय कुमार सिंह, सभासद सुनीता देवी, जोगेंद्र निषाद, ओवैश खान और शाहनवाज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



गोमती घाटों पर व्रतियों ने दिया अर्घ्य



केराकत। गोमती नदी के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। बाबा घाट, रामेश्वर घाट, गोमतेश्वर घाट और सिहौली घाट पर व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर छठी मइया की पूजा की। महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की खुशहाली की कामना की। घाटों पर छठ गीतों से वातावरण भक्तिमय रहा। इस दौरान गुजरात से अपने गांव बसगीत पहुंची गुलाब देवी ने विशेष रूप से बनवाए गए स्विमिंग पूल में सूर्यदेव को अर्घ्य दिया। पारंपरिक रीति-रिवाज से की गई उनकी पूजा क्षेत्र में चर्चा का विषय रही।



छठ गीतों से गूंजा गोमती घाट



जौनपुर। भोजपुरी विकास मंच एवं छठ पूजा समिति की ओर से नमामि गंगे (भामा शाह) गोमती घाट पर आयोजित दो दिवसीय छठ महोत्सव में रविवार शाम कलाकारों ने छठ और धार्मिक गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर, समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह, कुलपति प्रो. आरएन त्रिपाठी और भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति सहित अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। अवधेश पाठक, विवेक मिश्रा वरदान, गुलाब राही, विकास रागी और अन्य कलाकारों ने गीत प्रस्तुत किए। तबला वादन पर भी खूब तालियां बजीं। कलाकारों को अतिथियों ने माल्यार्पण कर स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। संचालन डॉ. हर्षित गुप्ता ने किया।




---तालाब पर महिलाओं ने की छठ पूजा



जौनपुर। राम निरंजन इंटर कॉलेज कजगांव माधोपट्टी स्थित तालाब पर छठ पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। घाट पर पूजन की व्यवस्था सभासद आकाश सिंह हनी की ओर से की गई थी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जफराबाद थाने की पुलिस तैनात रही। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष फिरोज खान, सूरज सोनी गोलू, नाथू मास्टर, सतीश सोनी, अभिषेक बरनवाल, सियाराम सेठ, रवि सिंह, अखिलेश श्रीवास्तव, ध्यानचंद्र सिंह मेजर, राहुल चौहान, रमेश प्रधान और नमन श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राहुल सोलंकी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed