{"_id":"677e8f277e3fe74c680ce70e","slug":"video-suryanath-sudhakar-sun-of-freedom-fighters-remembered-death-anniversary-in-jaunpur","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : स्वतंत्रता सेनानियों के सूर्य थे सूर्यनाथ सुधाकर, पुण्यतिथि पर किए गए याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : स्वतंत्रता सेनानियों के सूर्य थे सूर्यनाथ सुधाकर, पुण्यतिथि पर किए गए याद
जाैनपुर के देहजुरी (गोपालपुर) गांव में अमर सेनानी व पूर्व विधायक पंडित सूर्यनाथ उपाध्याय की 27वीं पुण्यतिथि बुधवार को मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष व पूर्व ब्लाक प्रमुख सुधाकर उपाध्याय ने कहा कि भारत माता को आजादी दिलाने में पंडित सूर्यनाथ के योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। वे सेनानियों के सूर्य थे। फिरंगियों के दमनकारी नीति के आगे वे कभी झुके नहीं। तीन बार के विधायकी कार्यकाल में रारी एवं मड़ियाहूं के उत्तरोत्तर विकास के साथ जनपद के विकास के लिए प्रतिबद्ध रहे। अध्यक्षता कर रहे प्रधानाचार्य ईश्वरी मिश्रा ने कहा कि जन्मदाता व जन्मभूमि का कर्ज कभी चुकाया नहीं जा सकता है। उनकी प्रतिमा पर उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में उनके पुत्र व सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य अभयराज उपाध्याय, अनिल उपाध्याय, अविनाश उपाध्याय कान्हा, श्याम नारायण उपाध्याय, प्राचार्य जनार्दन मिश्रा, सतेंद्र उपाध्याय सीबू, राममिलन पाठक, पुरुषोत्तम शर्मा, संदीप मिश्रा, विशाल सिंह, शिवधारी यादव, नंद कुमार यादव, राकेश मिश्रा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।