{"_id":"67a36543243640eefb01679c","slug":"video-seven-arrested-with-fake-notes-worth-55-thousand","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से सात लोगों को 55 हजार के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से सात लोगों को 55 हजार के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया
पुलिस ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किए गए युवक की निशानदेही पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से कुल सात लोगों को 55 हजार के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया। उनके पास से मोबाइल, करेंसी प्रिंटर, कागज आदि बरामद हुआ है। पुलिस ने उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जेल भेज दिया।
एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि कुठौंद थाना पुलिस, एसओजी, सर्विलांस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। तभी इटहा कालपी के पास से संदिग्ध नजर आ रहे राहुल निषाद को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपने छह अन्य साथियों के नाम बताए। इस पर पुलिस टीमों ने इटावा भरेह थाना क्षेत्र के कर्थरा गांव निवासी मोहित निषाद, मथुरा के नोहझील थाना क्षेत्र के मुसमुना गांव निवासी हरवीर, थाना क्षेत्र हाईवे मथुरा निवासी पुरुषोत्तम सिंह, थाना मोर्गरा क्षेत्र के धनीपुरा निवासी योगेश कुमार, थाना रायां के नीमगांव मथुरा निवासी कृष्णा चौधरी, नोहझील थाना क्षेत्र के पारसौली गांव निवासी सचिन कुमार को गिरफ्तार किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।