{"_id":"6aca93deab24a62f9e0c695a","slug":"nhm-contractual-employees-work-boycott-continues-orai-news-c-224-1-ori1005-150971-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: डीएपी और खराब नलकूपों का मुद्दा उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: डीएपी और खराब नलकूपों का मुद्दा उठाया
विज्ञापन
फोटो-12-एसडीएम अभिनव कुमार को ज्ञापन सौंपते किसान यूनियन के पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : Archive
कोंच। भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक शनिवार को नवीन कृषि गल्ला मंडी परिसर स्थित किसान भवन में पूर्व प्रधान विजय विक्रम पटेल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अन्ना गोवंशों के विचरण पर सख्ती से रोक लगाने, सभी समितियों पर डीएपी खाद उपलब्ध कराने, खराब पड़े राजकीय नलकूपों को दुरुस्त कराने की मांग की। संगठन के पदाधिकारियों ने एसडीएम अभिनव कुमार को ज्ञापन सौंपा।
इसके अलावा नमामि गंगे योजना के तहत कई गांवों में नलों से हो रही गंदे पानी की आपूर्ति की समस्या दूर कराने तथा लौना-सिकरी नाले की खोदाई और साफ-सफाई कराने की मांग भी उठाई गई। बैठक के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर किसानों की समस्याओं का समय से निराकरण कराने की मांग की। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. केदारनाथ निरंजन, जिलाध्यक्ष द्विजेंद्र निरंजन, तहसील अध्यक्ष चतुर सिंह पटेल, महासचिव डॉ. पीडी निरंजन, ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष पटेल आदि किसान मौजूद रहे।
वोट चोरी के आरोपों की जांच कराने की मांग
कोंच। भारतीय किसान यूनियन ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के दौरान कथित रूप से लाखों मतदाताओं के नाम काटने और जोड़ने तथा वोट चोरी के आरोप लगाते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अभिनव कुमार को सौंपा। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन की अगुवाई में सौंपे गए ज्ञापन में एसआईआर प्रक्रिया की जांच कराने और हटाए गए पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में बहाल करने सहित अन्य मांगें उठाई गईं। (संवाद)