{"_id":"694fe5155cd53c47ad0428d0","slug":"video-jalaun-video-of-a-young-woman-dancing-on-a-railway-bridge-goes-viral-despite-the-ban-2025-12-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालौन: प्रतिबंध के बावजूद रेलवे ब्रिज पर युवती का डांस करते वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: प्रतिबंध के बावजूद रेलवे ब्रिज पर युवती का डांस करते वीडियो वायरल
रेलवे ट्रैक और पुलों पर वीडियो बनाना प्रतिबंधित होने के बावजूद लोग अपनी जान जोखिम में डालने से बाज नहीं आ रहे हैं। शनिवार को एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां एक युवती का रेलवे ब्रिज के बीचोंबीच खड़े होकर डांस कर रही है। उसकी जरा सी गलती से हादसा हो सकता है।
शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें युवती रेलवे ब्रिज के बीच खड़ी होकर डांस करती नजर आ रही है। वीडियो पर “कालपी का पुल” लिखा हुआ है, जिससे इसे कालपी के रेलवे ब्रिज का बताया जा रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है और रेलवे ट्रैक पर इस तरह के खतरनाक स्टंट को लेकर चिंता जताई जा रही है। रेलवे की ओर से पहले ही ट्रैक और पुलों पर वीडियो व रील बनाने पर प्रतिबंध लगाया गया है, क्योंकि किसी भी समय ट्रेन आ सकती है और ऐसे में बड़ा हादसा हो सकता है। इसके बावजूद प्रचार पाने की होड़ में लोग नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। जीआरपी एसओ नागेंद्र सरोज ने बताया कि उन्हें फिलहाल इस वीडियो की जानकारी नहीं है। वीडियो की सूचना मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।