फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Accusation of issuing threats upon being asked to return jewelry.

Jalaun News: जेवरात वापस मांगने पर धमकी देने का आरोप

Wed, 16 Sep 2026 01:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Accusation of issuing threats upon being asked to return jewelry.
आटा। पति के दोस्त को रुपये की जरूरत पड़ने पर महिला के करीब छह लाख रुपये कीमत के जेवरात गिरवी रखकर 70 हजार रुपये दिलाए गए थे। पांच साल नौ माह बाद भी न रकम वापस हुई और न जेवरात छुड़ाए गए। अब जेवरात मांगने पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए अटरिया गांव निवासी आरती पत्नी स्वर्गीय राहुल ने मंगलवार को आटा थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि 12 दिसंबर 2020 को उसकी सोने की दो चूड़ियां और एक जोड़ी बुंदवाला ज्वैलर्स, बधौरा बाईपास उरई में गिरवी रखे गए थे। आरोप है कि युवक ने 70 हजार रुपये लिए थे। ब्याज समेत रकम अब 2,47,592 रुपये हो गई है। महिला का आरोप है कि रकम चुकाकर जेवरात छुड़ाने के लिए कहने पर आरोपी टालमटोल करता रहा और अब धमकी दे रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed