{"_id":"6828903fc4d148d0a709fc25","slug":"video-woman-fainted-after-crying-and-accusing-hapur-police-of-not-taking-action-2025-05-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"हापुड़ में हंगामा: पुलिस पर आरोप लगा रो-रोकर बेहोश हुई महिला, मंडलायुक्त और डीआईजी रहे मौजूद, जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ में हंगामा: पुलिस पर आरोप लगा रो-रोकर बेहोश हुई महिला, मंडलायुक्त और डीआईजी रहे मौजूद, जानें मामला
पुत्री की हत्या के मामले में पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाकर रोते-रोते महिला बेहोश हो गई। यह देख समस्या सुन रहे मंडलायुक्त ऋषिकेश भास्कर यशोद और डीआईजी कलानिधि नैथानी समेत अन्य अधिकारी कुर्सी से खड़े हुए और हंगामा सा मच गया। आनन-फानन में बाबूगढ़ थाना प्रभारी ने बेहोश महिला को उठाया और पुलिस की गाड़ी में लेकर सीएचसी पहुंचकर उपचार कराया। वहीं, मामले में डीआईजी ने एएसपी को जांच कर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। नगर पालिका परिसर के सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस लगा। सीडीओ हिमांशु गौतम की अध्यक्षता में अधिकारियों ने समस्याएं सुनी। दोपहर करीब एक बजे मंडलायुक्त ऋषिकेश भास्कर यशोद और डीआईजी कलानिधि नैथानी पहुंचे। दोनों ने पीड़ितों की समस्याएं सुनी। करीब सवा बजे मोहल्ला मजीदपुरा की गली नंबर छह की शहाना अपनी पुत्री की हत्या के मामले में पुलिस पर सही कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए दोनों अधिकारियों के सामने रोते-रोते बेहोश होकर जमीन पर गिर गईं। तभी आसपास बैठे अधिकारी व कर्मचारी उनके पास पहुंचे और कुर्सी पर बैठाया। मुंह पर पानी डाला गया, लेकिन वह सही प्रकार से होश में नहीं आईं। जिस पर बाबूगढ़ थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने अन्य पुलिसकर्मियों की मदद से महिला को गाड़ी में बैठाया और सीएचसी में भर्ती करा दिया। जहां महिला का उपचार चल रहा है। वहीं, शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कई शिकायतकर्ता ऐसे भी आए, जिन्होंने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत के बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। दो से तीन महिलाओं ने रोते हुए न्याय दिलाने की गुहार तक लगाई। इस पर मंडलायुक्त और डीआईजी ने नाराजगी भी जाहिर की। मौके पर एएसपी विनीत भटनागर, एसडीएम सदर ईला प्रकाश आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।