{"_id":"6aef615a57a4a73560030294","slug":"purchases-were-made-for-both-decorative-items-and-ritual-materials-hapur-news-c-135-1-hpr1003-151716-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सजावटी सामान के साथ पूजन सामग्री की हुई खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सजावटी सामान के साथ पूजन सामग्री की हुई खरीदारी
विज्ञापन
दीवाली के त्योहार पर दुकान से सामान खरीदती महिलाएं। संवाद
हापुड़। दिवाली की पूर्व संध्या पर शहर के बाजारों में खरीदारी के लिए जबरदस्त भीड़ रही। खरीदारी से बाजार गुलजार रहे। घरों और मंदिरों को सजाने के लिए बाजार में आर्टिफिशियल (कृत्रिम) फूलों की लड़ियों, रंग-बिरंगी झालरों और डिजाइनर तोरणों की मांग बढ़ गई है। वहीं, बाजारों में गिफ्ट पैक और मिठाइयों की जबरदस्त मांग रही।
शनिवार सुबह से ही खरीदारी के लिए बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। शहर के गोल मार्केट, कोठी गेट, चंडी रोड, रेलवे रोड, पुराना बाजार, सराफा बाजार सहित सभी प्रमुख बाजारों में देर शाम तक खरीदारी से बाजार गुलजार रहे। दिवाली पर घरों और मंदिरों को सजाने के लिए ओम, शुभ-लाभ, लक्ष्मी जी के पदचिह्न और अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी हुई।
लोगों ने प्राकृतिक फूलों के साथ-साथ लंबे समय तक इस्तेमाल होने वाले आर्टिफिशियल फूलों और रंग-बिरंगी झालरों को भी खूब खरीदा। मिठाइयों और गिफ्ट पैक की दुकानों पर भी खरीदारों की भीड़ देखी गई। सर्राफा बाजार में भी रौनक छाई रही। लोगों ने मां लक्ष्मी के पूजन के लिए सोना-चांदी के सिक्के खरीदे।
विज्ञापन
बाजारों में लक्ष्मी-गणेश की मिट्टी की आकर्षक मूर्तियों ने भी ग्राहकों को लुभाया। इनकी कीमत 100 से 1000 रुपये तक रही। ग्राहकों ने अपनी पसंद और बजट के अनुसार खरीदारी की। मिट्टी के सजावटी दीपक और रंग-बिरंगे दीयों की भी खूब मांग रहीं।
गोल मार्केट स्थित दुकानदार रवि गर्ग ने बताया कि दिवाली को देखते हुए झालर, आर्टिफिशियल फूलों की लड़ियां और पूजन सामग्री की खरीदारी हुई। बाजार में दिनभर खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही।