{"_id":"68e4d9164121f167f20c7e14","slug":"video-video-crowd-of-devotees-gathered-in-ganganagari-lathira-pushpavati-pooth-on-sharad-purnima-2025-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शरद पूर्णिमा पर गंगानगरी, लठीरा, पुष्पावती पूठ में उमड़ी भक्तों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: शरद पूर्णिमा पर गंगानगरी, लठीरा, पुष्पावती पूठ में उमड़ी भक्तों की भीड़
राहुल तिवारी
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:40 PM IST
Link Copied
शरद पूर्णिमा पर दूसरे दिन मंगलवार को बारिश के बावजूद विभिन्न प्रांतों से आए दो लाख से भी अधिक श्रद्धालुओं ने ब्रजघाट गंगा तट के साथ ही पुष्पावती पूठ और लठीरा के घाटों पर मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। वहीं पुलिस की मुस्तैदी से हाईवे शरद पूर्णिमा पर जाम मुक्त रहा। जिससे राहगीरों और गंगा भक्तों को परेशानी नहीं हुई।
दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उप्र के विभिन्न जनपदों और शहरों से आए भक्तों ने ब्रजघाट में गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के उपरांत धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। मंगलवार की सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही भक्त गंगा तट पर पहुंचने लगे और गंगा स्नान का सिलसिला आरंभ हो गया। भक्तों ने हर-हर गंगे- जय मां गंगे, नमामि गंगे के जयकारों के बीच स्नान किया। काफी भक्तों ने गंगा स्नान करने के उपरांत घाटों पर मौजूद पंडितों से भगवान सत्यनारायण की कथा सुनी। तीर्थनगरी के प्रसिद्ध मंदिरों में पहुंचकर अपने ईष्ट देवों के समक्ष मत्था टेककर पूजा अर्चना की। वहीं, सोमवार की रात शरद पूर्णिमा पर कई स्थानों पर चोलों की खीर बनाई गई थी। धार्मिक परंपरा के अनुसार रातभर चांद की रोशनी में इसको रखा गया था। सुबह होने पर खीर का प्रसाद वितरित किया गया। इसको पाने के लिए हजारों भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। पंडित अशोक शर्मा का कहना है कि चांद की रोशनी में रखी जाने वाली खीर का शरद पूर्णिमा पर सेवन करने से श्वांस रोगियों को आराम होने की मान्यता प्रचलित है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।