फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Relative sexually abused married woman by drinking intoxicants

रिश्ते शर्मसार: कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बहन की ननद से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 20 Mar 2022 04:26 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, धौलाना
संवाद न्यूज एजेंसी, धौलाना Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 20 Mar 2022 04:26 PM IST
सार

जानकारी के अनुसार विवाहिता होली का त्योहार मनाने अपने मायके आई हुई थी। जहां पीड़िता के भाई का साला अपनी बहन की सुसराल आया हुआ था। आरोपी युवक ने महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर नशे की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Relative sexually abused married woman by drinking intoxicants
महिला के साथ रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हापुड़ के धौलाना थान क्षेत्र में एक विवाहिता को नशीला पदार्थ पिलाकर नशे की हालत में उससे दुष्कर्म का मामला सामने आया है। होली पर बहन की सुसराल आए युवक ने बहनोई की शादीशुदा बहन को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर कर उसे अपना शिकार बनाया। महिला के होश में आने पर पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को दी। जानकारी मिलने पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के एक गांव में एक विवाहिता अपने मायका आई थी। इसी दौरान उसकी रिश्तेदारी में पीड़िता के भाई का साला भी अपनी बहन की सुसराल आया हुआ था। शनिवार देर शाम को युवक ने पीड़िता को उसके ही घर मे कोल्डड्रिंक पीने को दी। पीड़िता ने विश्वास में आकर युवक द्वारा दी कोल्डड्रिंक पी ली। कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला हुआ था। जिसके पीने से वह बेसुध हो गई। मौका पाकर युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


जानकारी होने पर परिजनों ने आरोपी युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed