{"_id":"6aaa43d40155c098f305347a","slug":"body-of-an-unidentified-person-has-been-found-in-pilkhuwa-hapur-police-are-investigating-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़: पिलखुवा के औद्योगिक क्षेत्र में कीचड़ में मिला सड़ा-गला शव, इलाके में सनसनी, नहीं हो सकी पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़: पिलखुवा के औद्योगिक क्षेत्र में कीचड़ में मिला सड़ा-गला शव, इलाके में सनसनी, नहीं हो सकी पहचान
Wed, 16 Sep 2026 12:53 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:53 PM IST
सार
पुलिस ने आसपास के लोगों और औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्रियों में काम करने वाले कर्मचारियों से पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक की पहचान कराने के साथ उसके इस स्थान तक पहुंचने और मौत की परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
अज्ञात युवक का शव मिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एचपीडीए औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार को पानी और कीचड़ से भरे स्थान पर अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों और फैक्टरी कर्मचारियों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। कीचड़ अधिक होने के कारण शव को बाहर निकालने में पुलिसकर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी। शव की हालत खराब होने के चलते उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने आसपास के लोगों और औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्रियों में काम करने वाले कर्मचारियों से पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक की पहचान कराने के साथ उसके इस स्थान तक पहुंचने और मौत की परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि अज्ञात शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। शव को बाहर निकालकर पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन