{"_id":"68e3f1b097a8a0a2210dcd04","slug":"district-administration-conducts-raid-after-children-die-from-cough-syrup-khandwa-news-c-1-1-noi1224-3489999-2025-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Khandwa News: छिंदवाड़ा में कफ सिरप से हुई बच्चों की मौत के बाद जागा प्रशासन, की छापामार कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khandwa News: छिंदवाड़ा में कफ सिरप से हुई बच्चों की मौत के बाद जागा प्रशासन, की छापामार कार्रवाई
मध्य प्रदेश और राजस्थान में कफ सिरप के चलते हुई 16 बच्चों की मौत के बाद इसका असर अब मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में भी देखने को मिल रहा है। यहां सोमवार शाम को ड्रग इंस्पेक्टर की निगरानी में मेडिकल एजेंसीज सहित थोक और रिटेल मेडिकल दुकानों पर छापा मार कार्रवाई की गई। इस दौरान जहां खंडवा शहर में ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा 12 मेडिकल शॉप, तो वहीं जिले की धार्मिक तीर्थ नगरी ओमकारेश्वर में भी स्थानीय ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा सात मेडिकल दुकानों पर यह छापामार करवाई अंजाम दी गई।
कार्रवाई के दौरान मौके पर पहुंचे ड्रग इंस्पेक्टर ने इन दुकानों की अलमारियों में रखी दवा की शीशियों को बारीकी से चेक किया। उन दवाओं में किंस तरह के ड्रग का इस्तेमाल हुआ है। उसकी भी जांच की और दवा दुकानों के ड्राज और छिपी जगहों पर भी बारीकी से पड़ताल करते हुए दवाओं के सैंपल देखे। हालांकि गनीमत रही कि इस पूरी करवाई के दौरान किसी भी मेडिकल एजेंसी या दुकान पर किसी तरह की कोई प्रतिबंधित कफ सिरप वाली दवाइयां नहीं पाई गईं।
इस कार्रवाई को लेकर खंडवा ड्रग इंस्पेक्टर मंजीत जामले ने बताया कि छिंदवाड़ा में बीते दिनों कफ सिरप के चलते हुए बच्चों की मौत के बाद प्रदेश मुख्यालय से जांच के निर्देश मिले थे। जिस पर मालूम किया गया तो खंडवा में प्रतिबंधित ड्रग्स का किसी तरह का आवागमन नहीं पाया गया है, लेकिन फिर भी मेडिकल दुकानों पर औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें किसी भी तरह की प्रतिबंधित दवाई नहीं पाई गई है। साथ ही दुकान संचालक को इस तरह के निर्देश दिए गए हैं कि 4 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को कफ सिरप बगैर डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के नहीं दी जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।