{"_id":"677eadf9c4fe546d940347c7","slug":"navodya-vidhalya-exam-hapur-news-c-306-1-gha1001-111919-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: 18 जनवरी को होगी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: 18 जनवरी को होगी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 08 Jan 2025 10:26 PM IST
Link Copied
गढ़मुक्तेश्वर। जवाहर नवोदय विद्यालय मे कक्षा छह में प्रवेश लेने के लिए 18 जनवरी को परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा के सफल आयोजन के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जनपद में बनाए गए चार केंद्रों पर 1,757 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
गढ़ में स्थित विद्यालय की प्राचार्य शिखा सिंह ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह के लिए 40 सीटों पर प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा के लिए जनपद के हापुड़ ब्लॉक में एसएसके इंटर कॉलेज, पिलखुवा के आरआर इंटर कॉलेज, सिंभावली में आरएसके इंटर कॉलेज और गढ़ में डॉ. राममनोहर लोहिया स्मारक इंटर कॉलेज में केंद्र बनाए गए हैं। शिक्षा विभाग ने सभी परीक्षा केंद्रों के प्रभारियों को बच्चों के बैठने से लेकर अन्य सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। शिक्षा विभाग की ओर से सभी केंद्र अधीक्षकों को परीक्षा से जुड़ी सामग्री भी जारी की जा चुकी है। इसमें हाजिरी और अनुपस्थिति शीट, परीक्षा पत्रों की पैकिंग से जुड़ी सामग्री शामिल हैं। परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र अपने साथ लेकर आना होगा। प्रवेश परीक्षा को बेहतर तरीके से आयोजित करने के लिए सभी केंद्र प्रमुखों को निर्देश जारी किए गए हैं। शिखा सिंह ने बताया कि सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और नोडल अधिकारियों की निगरानी में परीक्षा कराई जाएगी, जिसमें मोबाइल, कैलकुलेटर व अन्य गैजेट लेकर जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।