Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A museum of Old Delhi will be established in Narayan Haveli in Khari Baoli.

पहल: खारी बावली की नारायण हवेली में बनेगा पुरानी दिल्ली का संग्रहालय, लोग देखेंगे शाहजहांनाबाद की विरासत

Sun, 15 Nov 2026 03:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा विनोद डबास, नई दिल्ली
विनोद डबास, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 15 Nov 2026 03:14 AM IST
सार

करीब 7600 वर्ग फुट क्षेत्र में बनी इस दो मंजिला विरासत इमारत में शाहजहांनाबाद के इतिहास से लेकर खारी बावली के व्यापारिक सफर तक की झलक देखने को मिलेगी। 

विज्ञापन
A museum of Old Delhi will be established in Narayan Haveli in Khari Baoli.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पुरानी दिल्ली के इतिहास और उसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए खारी बावली स्थित ऐतिहासिक श्री नारायण हवेली को संग्रहालय और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। करीब 7600 वर्ग फुट क्षेत्र में बनी इस दो मंजिला विरासत इमारत में शाहजहांनाबाद के इतिहास से लेकर खारी बावली के व्यापारिक सफर तक की झलक देखने को मिलेगी। 

विज्ञापन


यहां पुरानी तस्वीरें, ऐतिहासिक दस्तावेज, कलाकृतियां और स्थानीय लोककथाएं प्रदर्शित की जाएंगी। एमसीडी ने इसके विकास, संचालन और रखरखाव के लिए इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) के साथ पांच साल का समझौता करने का प्रस्ताव तैयार किया है।
विज्ञापन


इस प्रस्ताव की खास बात यह है कि संग्रहालय और सांस्कृतिक केंद्र विकसित करने से लेकर उसके दैनिक संचालन तक की पूरी जिम्मेदारी आईजीएनसीए संभालेगा। इसके लिए वह अपने संसाधनों का इस्तेमाल करेगा। एमसीडी पर शुरुआती तीन महीने तक बिजली, पानी और सुरक्षा का खर्च साझा करने के अलावा कोई वित्तीय जिम्मेदारी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि यहां सांस्कृतिक केंद्र भी विकसित होगा। इसमें पारंपरिक हस्तशिल्प, सांस्कृतिक कार्यशालाएं, प्रदर्शन कलाएं, व्याख्यान और शैक्षिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं और पर्यटकों के लिए शोध एवं संसाधन केंद्र भी बनाया जाएगा। इसके अलावा विरासत भ्रमण के माध्यम से लोगों को शाहजहांनाबाद की ऐतिहासिक गलियों और सांस्कृतिक पहचान से परिचित कराने की योजना है।

व्यापारिक इतिहास से लेकर स्थापत्य कला तक की मिलेगी जानकारी
श्री नारायण हवेली खारी बावली, लाहौरी गेट और चांदनी चौक के ऐतिहासिक इलाके में स्थित है। शाहजहांनाबाद की पहचान केवल उसके ऐतिहासिक भवनों और गलियों तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां का व्यापारिक और सामाजिक जीवन भी इसकी विरासत का अहम हिस्सा रहा है। प्रस्तावित संग्रहालय में इसी विरासत को सामने लाने की योजना है। 


संग्रहालय की दीर्घाओं में शाहजहांनाबाद के विकास, खारी बावली के व्यापारिक मार्गों, पुराने बाजारों और क्षेत्र की ऐतिहासिक गतिविधियों को प्रदर्शित किया जाएगा। अभिलेखीय तस्वीरों, ऐतिहासिक कलाकृतियों और स्थानीय लोककथाओं के जरिये पुरानी दिल्ली के बदलते स्वरूप को समझने का अवसर मिलेगा। संग्रहालय को संवादात्मक बनाया जाएगा, ताकि आगंतुक केवल वस्तुएं देखने के बजाय इतिहास से जुड़ भी सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed