{"_id":"6adb4badbfb139ed93018c23","slug":"video-video-gada-ka-aaiitaaaii-rajagara-mal-ma-52-abhayarathaya-ka-cayana-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: गोंडा के आईटीआई रोजगार मेलों में 52 अभ्यर्थियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: गोंडा के आईटीआई रोजगार मेलों में 52 अभ्यर्थियों का चयन
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), गोंडा और करनैलगंज में आयोजित रोजगार मेलों में 52 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। गोंडा में चयनित 32 अभ्यर्थियों को अहमदाबाद में 18 हजार रुपये मासिक वेतन पर नौकरी का अवसर मिला है।
आईटीआई गोंडा के प्रभारी प्रधानाचार्य राकेश कुमार शुक्ल ने बताया कि गोंडा मेले में 80 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इनमें से 60 ने साक्षात्कार दिया और 32 का चयन हुआ। कंपनी के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों से तकनीकी सवाल पूछे। उन्होंने उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि, पिता के व्यवसाय और नौकरी के अनुभव की जानकारी भी ली।
करनैलगंज के रोजगार मेले में 56 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। नोएडा स्थित संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल लिमिटेड ने साक्षात्कार के बाद 20 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए चुना। इन मेलों में आईटीआई के विभिन्न ट्रेडों के उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के अलावा हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, डिप्लोमा और स्नातक उत्तीर्ण 18 से 25 वर्ष के युवाओं को भी अवसर दिया गया।
देवीपाटन मंडल के संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण एवं प्रशिक्षु आरके मिश्रा ने गोंडा आईटीआई का निरीक्षण किया। उन्होंने चयन प्रक्रिया की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मौके पर कंपनी के एचआर प्रतिनिधि हरिशंकर साहू, नईम सिद्दीकी, कोऑर्डिनेटर शिव और रोहित गुप्ता उपस्थित थे। दोनों संस्थानों के अधिकारी और कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।