{"_id":"6adafe4d31c902d96e0e0f2c","slug":"video-teacher-mlc-elections-enthusiasm-seen-among-teacher-voters-in-bareilly-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिक्षक एमएलसी चुनाव: बरेली में शिक्षक मतदाताओं में दिखा उत्साह, 11 बजे तक 13.71 वोट पड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक एमएलसी चुनाव: बरेली में शिक्षक मतदाताओं में दिखा उत्साह, 11 बजे तक 13.71 वोट पड़े
Mukesh Kumar
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:57 AM IST
Link Copied
बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान जारी है। शुक्रवार सुबह आठ बजे से निर्वाचन क्षेत्र के नौ जिलों में बनाए गए कुल 105 मतदेय स्थलों पर मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। रिटर्निंग ऑफिसर कमिश्नर शम्भू कुमार के अनुसार सुबह 11 बजे तक 13.71 फीसदी मतदान हो चुका था। बरेली के एमबी पोलिंग बूथ पर 11 बजे तक 81 और रिक्खी सिंह इंटर कालेज में 16 वोट पड़ चुके थे। मीरगंज मतदान केंद्र पर कुल 224 मतदाता हैं। यहां 11 बजे तक तक 90 वोट पड़ चुके थे। मतदान को लेकर शिक्षिकाओं में उत्साह दिखा। शाम चार बजे तक 47,700 शिक्षक मतदाता बैलट पेपर से मतदान करेंगे। चुनावी मैदान में 17 प्रत्याशी हैं। मतदान को लेकर पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।